कैबिनेट मंत्री ने वार्ड 23 में 21 लाख 31 हजार की लागत से सड़क कार्य का शुभारंभ किया : होशियारपुर नगर निगम ने मात्र एक वर्ष में किये रिकार्ड कार्य : ब्रम शंकर जिम्पा

by

होशियारपुर, 22 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जहां पूरे पंजाब में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं नगर निगम होशियारपुर ने एक साल में ही रिकार्ड कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच जहां शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 14 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराये गये हैं, वहीं 11 से अधिक ट्यूबवेल लगवाकर लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जल्द ही होशियारपुर को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री वार्ड नंबर 23 में 21 लाख 31 हजार रुपये की लागत से सड़क कार्य के शुभारंभ के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सड़क का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि काम की गुणवत्ता में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना पंजाब सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, रूबी तुली, हरबिंदर बिंदर, मनमीत कौर के अलावा बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अधूरी केंद्रीय वेतनमान अधिसूचना की प्रतियां जलाकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन :  17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों के लिए पंजाब वेतनमान लागू करने की मांग

17 अगस्त को चंडीगढ़ रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का ऐलान गढ़शंकर, 17 जुलाई।  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त फ्रंट, संयुक्त कर्मचारी मंच के फैसले के अनुसार तथा पंजाब वेतनमान, पुरानी पेंशन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत इलाके की समस्यायों को लेकर एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न विभागों के अधिकारीयों , बीत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर की चर्चा

ओवरलोड टिप्परों व पराली ट्रेक्टर ट्रॉलियों की समस्या का समाधान और सड़को के दोनों और वरम बनवाने का दिया आश्वासन गढ़शंकर।  तहसील गढ़शंकर में पड़ते बीत क्षेत्र की समस्यायों को लेकर और ओवरलोडिड टिप्परों...
article-image
पंजाब

राजनीति छोड़ो और पंजाब की खबर लो : सुनील जाखड़

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित पंजाब कांग्रेस के सांसदों द्वारा बीते दिनों लोकसभा के बाहर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसे...
पंजाब

कार जितने किलोमीटर चलेगी, उतना ही टोल अदा करना होगा

नई दिल्ली :  पहली अप्रैल से टोल टैक्स में हुई वृद्धि की मार झेल रहे वाहन चालकों को जल्द ही महंगे टोल से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सरकार फास्टैग सिस्टम को खत्म करके...
Translate »
error: Content is protected !!