कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 12,16, गांव बजवाड़ा व अलाहाबाद में लगे कैंपों का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 14 फरवरी:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बिना किसी परेशानी के घरों के नजदीक सरकार सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। वे आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 12, 16, गांव बजवाड़ा व अलाहाबाद में लगे कैंपों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ प्रोग्राम के माध्यम से जन हितैषी प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहलकदमी लोगों को उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने व उनकी मुश्किलों का निपटारा करने में सफलता की नई कहानी रचेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश में कैंप लगाकर लोगों को सेवाएं निभाने का लाभ प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से उनके दर तक पहुंच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का यह प्रयास सरकारी सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इन कैंपों में एक छत के नीचे अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की ओर से लोगों को सेवाओं का लाभ देने के साथ-साथ उनकी मुश्किलों का निपटारा भी किया जा रहा है, जिससे लोगों का समय व ऊर्जा की बचत होती है व उनको सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं मारने पड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ बातचीत करते हुए कैंपों संबंधी उनकी प्रतिक्रिया भी हासिल की। उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर की कि लोगों की ओर से सरकार के इस प्रयास को सराहा जा रहा है। इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल चेची,  सहायक कमिश्नर(शिकायतें) दिव्या.पी, संदीप चेची, वरिंदर वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आई.ए.एस. अधिकारी विशेश सारंगल ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) के तौर पर कार्यभार संभाला

होशियारपुर – आई.ए.एस. अधिकारी विशेश सारंगल ने आज स्थानीय जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) के तौर पर पद संभालते हुये कहा कि मौजूदा सेहत संकट के मद्देनजर कोरोना महामारी की...
article-image
पंजाब

61वा ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट धूमधाम से शुरू हुआ : खालसा कालेज, दिल्ली एफसी दिल्ली व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर ने ने पहले दिन की जीत दर्ज

माहिलपुर , 15 फ़रवरी : कुलवंत सिंह संघा प्रधान प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब माहिलपुर व प्रवासी भारतीयों और माहिलपुर इलाके के खेलप्रेमियों के सहयोग से 61वा ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल...
article-image
पंजाब

खाली स्थानों को ग्रीन बैल्ट के तौर पर किया जाएगा विकसित: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने भंगी चोअ के नजदीक किया पौधारोपण लोग पौधारोपण के साथ-साथ उसकी संभाल भी बनाएं यकीनी हो होशियारपुर, 02 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर नगर निगम के...
article-image
पंजाब

5 बूथ अति संवेदनशील और 14 संवेदनशील : ब्लाक गढ़शंकर में पंचयतों के चुनाव के लिए 112 चुनावी पार्टिया रवाना

गढ़शंकर : ब्लाक गढ़शंकर के 145 पंचायतों में से 112 गांवों के पंचायतों के चुनाव के लिए कल मतदान होगा , जिसके लिए एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के लिए 112 पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!