कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आम आदमी क्लीनिक में नियुक्त हुए 8 डॉक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

by

होशियारपुर, 17 अगस्त :  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने वाले आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक लोगों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य की सेवा के लिए समर्पित हैं और ये क्लीनिक मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। वे आज सिविल सर्जन कार्यालय में जिले में चल रहे आम आदमी क्लीनिक के लिए नव नियुक्त 8 डॉक्टरों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर दिव्या. पी (आईएएस), सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सहायक सिविल सर्जन डॉ. पवन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. अनीता दादरा, एस.एम.ओ सिविल अस्पताल डॉ. स्वाति शीमार, एस.एम.ओ डॉ. मनमोहन सिंह और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

                कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खोले गए आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक लोगों को उनके घरों के पास ही योग्य डॉक्टरों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श, मुफ्त लैब परीक्षण और मुफ्त दवाएं प्रदान कर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक खुलने से सिविल अस्पतालों में सामान्य बीमारियों के मरीजों की संख्या कम की जा सकेगी। उन्होंने नव नियुक्त डॉक्टरों को बधाई दी और उनसे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और समर्पित भावना के साथ निभाने को कहा ताकि इन आम आदमी क्लीनिकों में इलाज के लिए आने वाले लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं और लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो रही है।

              सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन क्लीनिकों में कुल 41 प्रकार के टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं और मरीजों को कुल 80 दवाएं मुफ्त दी जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूपी में रची गई मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले की आतंकी साजिश, बम फेंकने वाले दोनों मौसेरे भाई

जालंधर :  यूपी में पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले की साजिश रची गई थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने यूपी के डीजीपी व सरकार से संपर्क साधकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तुमने 2 जवान शहीद किए….हम 10 मारेंगे : पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी

गुरदासपुर :  आदियां पुलिस पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में लॉरेंस गैंग की तरफ से घटना को अंजाम देने वालों को खुली धमकी दी है. लॉरेंस गैंगे के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने...
article-image
पंजाब

ब्रह्म शंकर जिम्पा खिलाफ पक्का मोर्चा 15 जनवरी से :  पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक में फैसला

गढ़शंकर, 9 जनवरी : पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक नहर कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने की। इस बैठक में प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!