कैलिफोर्निया में हरसी के परिवार की हत्या : मृतकों में आठ माह की बच्ची आरुही, उसकी मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप

by

कैलिफोर्निया : कैलिफोर्निया के मर्सेड काउंटी पुलिस क्षेत्र में पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हरसी के परिवार की हत्या के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में आठ माह की बच्ची आरुही, उसकी मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप शामिल हैं।
गांव हरसी की कृपाल कौर और डॉ. रणधीर सिंह 16 साल पहले अमेरिका में बसे थे। रणवीर सिंह डॉक्टर थे और उनकी पत्नी सरकारी अध्यापिका थी। दोनों ने इमीग्रेशन के वक्त प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले ली थी। उनके बड़े बेटे की शादी 2009 में और छोटे की 2019 में हुई थी। तीन अक्तूबर को साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से उनका अपहरण किया गया था। पुलिस के मुताबिक सभी के शव एक बाग के पास मिले।
अमेरिका में परिवार का ट्रांसपोर्ट का कारोबार और उनके वहां ट्रक चलते हैं। बड़े बेटे का एक बेटा और बेटी अमेरिका में ही हैं। जिस कार्यालय से उन्हें 3 अक्तूबर को अगवा किया गया था वह उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही खोला था।
कृपाल कौर व डॉ. रणधीर सिंह 29 सितंबर को ही अमेरिका से लौटे थे। इसके बाद वह हेमकुंड साहिब जाने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। तीन अक्तूबर को जब वह अपने बेटों से बात कर रहे थे तभी कुछ लोग उनके बेटों के कार्यालय में घुसे और परिवार समेत उन्हें अगवा करके ले गए। फोन पर डरे सहमे बेटों की आवाजें आ रही थीं। उन्होंने ही जानकारी दी कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें जबरन कहीं ले जा रहे हैं। कृपाल कौर और रणधीर सिंह ने पुलिस से भी संपर्क किया है। अब सभी के शव बरामद हुए हैं। अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसे तब पकड़ा गया जब वह अपहृतों का एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था। गिरफ्तार होने पर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया, उसकी हालत गंभीर बताई गई है। आरुही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। जनवरी में उसका पहला जन्मदिन था। इसे परिवार भारत में आकर मनाने वाला था जिसके लिए उन्होंने अभी से टिकट भी बुक करवा लिए थे।
होशियारपुर जिले के टाडा उड़मुड़ के पास हरसी गांव में परिवार के एक पड़ोसी चरणजीत सिंह ने बताया कि अपहरण किए गए परिवार के सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया था। मृतकों के चचेरे भाई चरणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और अगले कुछ दिनों में हमें और जानकारी देगी। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं गांव हरसी के लोगों ने अपराधी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। पीडि़तों के माता-पिता मंगलवार देर रात अमरीका के लिए रवाना हो गए थे। सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर के परिवार की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि कैलिफोर्निया में चार भारतीयों के अपहरण और हत्या की खबर आई, जिसमें आठ महीने की बच्ची का भी कत्ल हुआ है। यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं पीडिय़ों के परिवारों के साथ दुख साझा करता हूं। साथ ही केंद्रीय विदेश मंत्री डा. जयशंकर से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की अपील करता हूं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोप मुक्त देख भड़का CBI : हाईकोर्ट में जाने का लिया फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित शराब नीति घोटाले में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के. कविता समेत कई आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों की ID चेक की और गोली मार दी, 23 की मौत : बलोचिस्तान में हमलावरों ने बस रुकवाई, सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब के थे रहने वाले

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 23 यात्रियों की हत्या कर दी गई है. घटना बलोचिस्तान के मुसाखेल जिले की है. बंदूकधारियों ने पहले लोगों को बसों और गाड़ियों से उतारा फिर उनकी पहचान की और...
article-image
पंजाब

फिलीपींस-यूएई हैंडलर्स के कहने पर करते थे हथियार सप्लाई : पुलिस ने दो आरोपियों को ग्रिफ्तार कर उनसे 5 देसी पिस्टल किए बरामद

कपूरथला :  जिला पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों...
article-image
पंजाब

पवन भम्मियां द्वारा लिखित पुस्तक ‘ज्ञान धारा’ और संतोख सिंह वीर की ‘सिखी दी इह निशानी ‘ का लोकार्पण किया

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भम्मिआँ के घर आयोजित कवि दरबार के समागम में पूरे पंजाब से ए कवियों ने हिस्सा लिया और इसमें वतौर मुख्यातिथि सरपंच प्रमोद कुमार दुगरी शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!