कैवनिट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग टायलों वाली गलियों के कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटर लाकिंग टायलों से बनने वाली गलियों के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि इन विकास कार्यों के मुकम्मल होने से दोनों वार्डों की नुहार में बड़ा सुधार आएगा व वार्ड वासियों को जरुरी सुविधाएं मिलेंगी।

पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पढ़ाव की बात करते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत शहर के अलग-अलग वार्डों में बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया होंगी। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम के दूसरे पढ़ाव के अंतर्गत होशियारपुर शहर में लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग 62 विकास कार्य शुरु करवाए गए थे, जिनमें कई कार्य मुकम्मल हो गए व बाकी विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के दौरान होशियारपुर विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

इस मौके पर अमरीक सिंह चौहान, अरविंदर कुमार, कुलदीप शर्मा, जोगिंदर पाल, रजिंदर कुमार, नरेश ठाकुर, जगदीश सिंह, पुरुषोत्तम सैनी, गुरदी कटोच, अवतार सिंह, भगत राम, राकेश शर्मा, विपन शर्मा, बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, जय देव शर्मा, ज्ञान चंद, कुंदन सिंह, प्रदीप कुमार, अनीता, बलबीर कौर, सत्या देवी, कर्म सिंह, सतीश कुमार, पूजा, तेजपाल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

‘पंजाब के लोगों के साथ अन्याय…राहुल गांधी ने राहत पैकेज पर उठाए सवाल : बाढ़ का वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील

चंडीगढ़ :  पंजाब में आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, और कई लोगों के घर या तो क्षतिग्रस्त हो गए हैं या बह...
article-image
पंजाब

अगवा युवक पुलिस ने 24 घंटे में अगवकरो के चुंगल से छुड़वाया, एक आरोपी ग्रिफ्तार

होशियारपुर: होशियारपुर की मुख्य सब्जी मंडी के आड़ती के बेटे का फ़िल्मी अंदाज़ में किडनेप किया और अगवा करने वाले युवक की कार भी साथ ले गए थे और बाद में आरोपियों ने होशियारपुर...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (होशियारपुर) में नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार पर जागरूकता वर्कशाप का आयोजन

नशाखोरी का उपचार स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा निःशुल्क किया जाता हैः महिमा मिन्हास होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  कोमल मित्तल आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर और चेयरपर्सन, जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी, होशियारपुर तथा डॉ....
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सतिंदर सरताज नाइट में उमड़ा होशियारपुर : सतिंदर सरताज के सुरों पर झूमे होशियारपुर वासी, सूफियाना व पंजाबी संस्कृति को बाखूबी गीतों में पिरो गए सतिंदर सरताज

होशियारपुर (आदित्य बख्शी) देश विदेश में सूफियाना व पंजाबी संस्कृति को संगीत के माध्यम से पिरोने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज के सुरों से होशियारपुर झूम उठा। समां था लाजवंती स्टेडियम में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!