कैश को सोने में बदल दोएक कॉल के बाद गिरफ्तार हुई झांसी की IRS प्रभा भंडारी, रेड में क्या-क्या मिला?

by

झांसी  :  झांसी में सेंट्रल GST की डिप्टी कमिश्नर (IRSअफसर) प्रभा भंडारी को गिरफ्तार किया गया है।  सीबीआई ने 70लाखकीघूसलेते जीएसटी के 2 सुपरिटेंडेंट कोरंगेहाथपकड़ाहै.प्रभा भंडारी के पास से कैश और सोना चांदी समेत मोबाइल भी जब्त किया गया है।

GSTचोरी के मामले में कंपनी से डेढ़ करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी.इसी दौरान ये पूरी गिरफ्तारी की गई है.

डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारीके नेतृत्व में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने झोकन बाग में जय दुर्गा हार्डवेयर फर्मपर छापेमारी की थी.इस दौरान वहां कई तरह की गड़बड़ी मिली थी.कुल मिलाकर 13 करोड़ रुपये की वसूली का मामला बन रहा था.इसी मामले में 1.5करोड़ रुपये में डील तय की गई थी.

एक कॉल के बाद गिरफ्तार हुईGSTकी डिप्टी कमिश्नर

डील के मुताबक पहली किश्त के तौर पर 70 लाख रुपये प्रभा भंडारी के पास पहुंचाए गए. ये पूरा पैसा साथ के ही अधिकारी अनिल के पास पहले पहुंचा था. जब तक पूरा पैसा ठिकाने लग पाता उससे पहले ही पूरे मामले पर सीबीआई की नजर थी. बीते दिन जब पैसे आए तो सीबीआई ने प्रभा भंडारी को कॉल कराया.इस दौरान कहा किमैडम, पार्टी से 70 लाख रुपए आ गए हैं.

कॉल पर तुरंत ही प्रभा ने जवाब दिया, बहुत बढ़िया. इसे गोल्ड में कनवर्ट कराकर मुझे दे दो. इस कॉल के बाद सीबीआई एकशन मोड में आ गई.उस समय प्रभा भंडारी दिल्ली में थीं, और कुछ ही घंटों मेंCBIकी टीम उन्हें गिरफ्तार कर झांसी से दिल्ली तक ले गई.

CBIने प्रभा भंडारी के दिल्ली स्थित फ्लैट समेत झांसी, ग्वालियर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 4 घंटे चली तलाशी में बरामद हुआ.

कौन हैं प्रभा भंडारी

सीबीआई ने प्रभा भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है.वह साल 2016 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं.डिप्टी कमिश्नर आईआरएस प्रभा भंडारी की 6 माह पहले तैनाती हुई थी.महज 6 महीनों के भीतर ही प्रभार ने झांसी में फ्लैट खरीदा है.इसके साथ ही कई अन्य कीमती चीजें भी खरीदी हैं.

सीबीआई ने दर्ज किया मामला

सीबीआई की तरफ से प्रभा भंडारी और उनके साथियों पर मामला दर्ज किया है.इसमें उन पर जीएसटी चोरी के मामलों में प्राइवेट फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

प्रभाभंडारी2016बैचकीआईआरएसअधिकारी हैं. सीबीआई ने इन सभी के साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ जीएसटी चोरी के मामलों में प्राइवेट फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ मांग ने के आरोप में मामला दर्ज किया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया : राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है। वहीं कांग्रेस के सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

CCTV में कैद खौफनाक वारदात: कांस्टेबल पर कार चढ़ाकर हमला, दोनों टांगें टूटीं

बब्बेहाली अड्डे पर पहले बाइक को मारी टक्कर, फिर जमीन पर गिरे पुलिसकर्मी को घेरकर पीटा; बहन भाई को बचाने उसके ऊपर लेट गई गुरदासपुर, 5 सितंबर। गुरदासपुर के बब्बेहाली अड्डे पर पुलिस कांस्टेबल...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह अकादमी ने जेसीटी अकादमी फगवाड़ा को 3-1 से हराया

गढ़शंकर : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 37वीं जेसीटी पंजाब सुपर फुटबॉल लीग मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर ओलंपियन जरनैल...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने पंजाब में प्रदेश चुनाव समिति की कर दी घोषणा : बागी तेवर रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को भी दी जगह

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पंजाब में प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कई...
Translate »
error: Content is protected !!