कॉर्निया आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी गढ़शंकर अब तक लगा चुकी है 4153 लोगों को आंख की पुतली

by
गढ़शंकर, 12 फरवरी: रोटरी आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने अध्यक्ष डा. जे. बी. बहल के  नेतृत्व में होटल पिंक रोज़ में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें श्री अशनी  कुमार निवासी गांव भगौरा आखों की पुतली की  पट्टी जसकरण सिंह लेल कनाडा निवासी मोइला वाहिदपुर और दरबजीत सिंह द्वारा खोली गई। बॉडी डोनेशन सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह चेयरमैन ने बताया कि यह संस्था का 4153वां मरीज है। अब तक संस्था 4153 लोगों को आंख की पुतली लगा चुकी है और 29 बाडी मेडिकल कॉलेजों को भेज चुकी है।।  डॉ. लखविंदर कुमार अध्यक्ष तहसील युनिट ने बताया कि यह सेवा संस्था द्वारा बिल्कुल मुफ्त की जाती है। कोई भी आंख की खराब पुतली का मरीज संस्था से संपर्क कर सकता है।
इस अवसर पर मदन महाजन कैशियर, अश्विनी दत्ता (सेवानिवृत्त डी.ई.ओ.), हरि कृशन गंगड़ (सेवानिवृत्त डीईओ.), ओंकार सिंह चाहिलपुरी सचिव, प्रोफेसर जगदीश राय, प्रोफेसर सुरिंदर सिंह, राजू ब्रदर्स सोसाइटी के अध्यक्ष हैप्पी साधोवाल, फूला सिंह, जसवीर सिंह, संजीव कुमार, अजमेर भनोट आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब तक दुनिया का सबसे बड़ा 1 क्विंटल 12 किलो का पौष्टिक बर्गर होशियारपुर निवासी शरणदीप सिंह उर्फ ​​बर्गर चाचू  की ओर से बनाया गया 

बहुत कठिन जीवन के पश्चात हासिल किया यह मुकाम  :  शरणदीप सिंह उर्फ ​​बरगर चाचू होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : हम अक्सर देखते हैं कि जब कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य के प्रति समर्पित...
article-image
पंजाब , हरियाणा

होटल मालिक के घर पर फायरिंग, विदेश से आया था धमकी भरा कॉल

चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होटल मालिक मनप्रीत सिंह सैनी के घर पर मंगलवार की रात दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक को कुछ...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 7 व 8 के निवासियों ने सड़क का काम शुरू न करने को लेकर प्रशासन व सरकार को दी चेतावनी

गढ़शंकर, 10 नवंबर : वार्ड नंबर 7 तथा वार्ड नंबर 8 मोहल्ला अंबेडकर नगर से लेकर गांव दुगरी तक सड़क का बुरा हाल होने तथा डानसीवाल के घर से लेकर खालसा कॉलेज तक गंदे...
Translate »
error: Content is protected !!