कॉस्ट कटिंग के नाम पर इंजीनियरों के पद खत्म कर रही सरकार: जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला :  19 अक्टूबर । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार कॉस्ट कटिंग के नाम पर जेई, एसडीओ, एक्सईएन के पद खत्म कर रही है। इंजीनियर सरकार और विभाग पर बोझ नहीं होते।

जो काम करते हैं उससे संबंधित विभाग बेहतर काम करता है। सरकार पर वास्तविक बोझ सीपीएस और कैबिनेट रैंक के साथ बनाए गए सलाहकार और ओएसडी हैं। जिन पर हर महीने लाखों रुपए का खर्च हो रहा है। लेकिन सरकार कॉस्ट कटिंग के नाम पर इंजीनियर को हटा रही है। उनके पद खत्म कर रही है। जबकि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों से सरकार अपने मित्रों को सुविधाएं प्रदान कर रही है।

जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अगर सरकार को कॉस्ट कटिंग करनी है तो सबसे पहले असंवैधानिक रूप से बनाए गए सीपीएस को हटाए। सलाहकारों की फौज को हटाए। लेकिन सरकार आठ-दस हजार की रुपए की नौकरी पर करने वाले आउटसोर्स के कर्मियों को हटाती है। आउटसोर्स कर्मियों की तनख्वाह रोकती है। ठेके पर काम करने वाले सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मियों का वेतन रूकती है। दूरदर्शिता और मानवीय संवेदना से भी को दूर है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल में कल लाखों करोड़ों के प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो केंद्र के सहयोग से चल रहे हैं। सभी प्रोजेक्ट्स को हिमाचल प्रदेश में पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं तो उसके पीछे का सहयोग और हिमाचल से जुड़े भाजपा के नेताओं के द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट हिमाचल में रुक रहे हैं उनके क्रियान्वयन में रुकावट आ रही है उसके पीछे सरकार का तानाशाही पूर्ण रवैया और सहयोग न करना है। आज प्रदेश में केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रोजेक्ट्स में हिमाचल प्रदेश सरकार अपना शेयर नहीं दे रही है। राज्य सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले संसाधनों को भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध नहीं करवा रही है। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट प्रभावित हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट : सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को पुलिस ने क्लीन चिट दी

मोहाली। स्थानीय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में अश्लील वीडियो मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच में यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की जनता ने आपदा कोष में 14 लाख का दिया अंशदान : आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी: पठानिया

शाहपुर, 05 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी इस के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सुन्नी में आयोजित किया आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला : स्वास्थ्य मेला में 221 ने पंजीकरण करवाकर लिया स्वास्थ्य लाभ

शिमला 25 सितम्बर – डॉ अर्चित शर्मा (कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी शिमला डा सुरेखा चोपड़ा के दिशा निर्देश स्वरूप आज नागरिक अस्पताल सुन्नी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का मुख्यमंत्री ने  किया शुभारम्भ : बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही संजौली हेलीपोर्ट से कुल्लू ज़िला के भुंतर हवाई अड्डा और...
Translate »
error: Content is protected !!