कोट फतूही में श्री  मद भागवत महापुराण कथा निरंतर जारी: राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी ऊना वाले,संत कृष्णा नंद जी  बीनेवाल, संत हरी दास जी धूने वाले, भाम वाले महाराज बहन विनोद जी विशेष तौर पर हुए शामिल

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मां भगवती जागरण कमेटी  अड्डा कोट फतुही की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठवीं श्री मद भागवत महापुराण कथा का आयोजन  स्वर्ण पैलेस में क्षेत्र के कल्याण हेतु किया गया । विशेष तौर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी ऊना वाले,संत कृष्णा नंद जी  बिनेवाल और संत हरी दास जी धूने वाले, भाम वाले महाराज बहन विनोद जी शामिल हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल  जी राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां ऊना वालों की ओर से बहुत हीं मनमोहक ढंग से सत्संग किया और  संत कृष्णा नंद जी बीनेवाल और संत हरी दास जी धूने वाले माहिल पुर की ओर से संगतों को प्रवचन किए।  इस अवसर पर श्री मद भागवत कथा व्यास संत त्रिभुवन दास बृंदावन धामवाले की ओर अपनी मंडली के साथ आज की कथा की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से पापों का नाश होता है और साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।  उन्होंने कहा के हर मनुष्य को चाहिए के बह अपने गृहस्थ जीवन के साथ साथ भगवान का सिमरन अवश्य करे जिस से उसके जीवन में खुशियां आनंद आ जाता है और जीवन सुखमई हों जाता है।  इस अवसर पर उन्होंने ने अपने मधुर भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष प्रेम नाथ वधवा, तजिंदर मदान सेंपा, गोल्डी राणा, सुखदेव बसी बिंजो, राजीव कुमार शर्मा, हरप्रीत मरवाहा, वरिंदर ठेकेदार, नरिंदर प्रभाकर, विपन अग्रवाल, मास्टर सोहनलाल, कमलजीत सिंह भोला, मास्टर ललतेश कुमार शास्त्री, राजेश चावला, संजीव कुमार पचनंगल,पंडित लाली बिंजो वाले ,कुशव करण, धरमिंदर सहदेव, इंद्रजीत, संदीप कुमार, तजिंदर गंभीर, मस्त राम, गोवर्धन लाल, सनी मदान, मनोज कुमार, नरेश कुमार, गुरमेल सिंह, पंडित धरिंदर कुमार, हरभजन सिंह बिंजो, प्रेम कुमार,  भूपिंदर सिंह अलावलपुर, सन्नी मदान, सोनू वधवा, मोनू वधवा आदि सहित भारी गिनती में विभिन्न गांवों से लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनपीटीआई की ओर से ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया उद्घाटन

80 से अधिक पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा,  विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं व सोलर तकनीक पर दी विस्तृत जानकारी होशियारपुर, 28 सितंबर:  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल...
article-image
पंजाब

परमजीत सिंह जिला कुश्ती संघ के प्रधान , राजिंदर सिंह महासचिव और चांद सिंह चुने गए कोषाध्यक्ष

होशियारपुर, 18 जुलाई (ममता) : जिला कुश्ती संस्था की चुनावी बैठक आज आयोजित की गई। अैठक में जिले भर से पहलवान हाजिर हुए । पंजाब कुश्ती संघ की तरफ से गुरमीत सिंह आब्जर्वर के...
article-image
पंजाब

खाद डीलरों को आदेश – सब्सिडी वाले खाद की बिक्री में किसी भी प्रकार की टैगिंग न की जाए :

होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने ने सभी खाद डीलरों को सख्त निर्देश दिया है कि वे सब्सिडी वाले खाद की बिक्री में किसी भी प्रकार की टैगिंग न करें। यह...
Translate »
error: Content is protected !!