कोट से वाया मैहिंदवानी हिमाचल प्रदेश की सीमा तक बनी सडक़ की हालत डेढ वर्ष के भीतर हुई बदतर एक दर्जन जगह पर पचास से सौ मीटर तक सडक़ पर से तो प्रीमिकस ही नदारद, जगह जगह पत्थर विखरे

by

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी से कोट तक डेढ वर्ष पहले वनी सडक़ की हालत बद से बदतर हो गई है। सडक़ पर जगह जगह सौ सौ मीटर तक गड्डे पडऩे से साफ हो गया है कि सडक़ के निर्माण कार्यो में घटीया मटीरियल का उपयोग किया गया है। लेकिन इतने बड़े गड्डे पडऩे के बावजूद विभाग दुारा इस और ध्यान दिया और ना ही उच्चाधिकारियों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच करवाई।
गढ़शंकर संतोषगढ़ पर पड़ते गांव कोट से वाया मैहिंदवानी होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा तक की सडक़ करीव तीन किलोमीटर सडक़ का निर्माण करीव डेढ वर्ष पहले किया गया था। लेकिन सडक़ की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि कोई भी यहां से गुजरने वाला यह कह ही नहीं सकता कि सडक़ करीव डेढ वर्ष पहले बनी होगी। सडक़ पर कएक दर्जन जगह से जयादा जगह पर पचास से सौ मीटर तक तो प्रीमिकस का नामों निशान ही नहीं है। जगह जगह पत्थर विखरे है और दोपहिया बाहन अकसर पत्थरों पर वाहन के सलिप होने के कारण गिरते है और चोटों के शिकार होते है तो चार पहिया बाहनों की भी हालत खसता हो रही है। कई जगह गड्डों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता कि सडक़ में गड्डा है या नहीं जव वाहन गड्डे में गिरता है तभी पता चलता है। लेकिन तव गाड़ी का नुकसान हो चुका होता है। मैहिंदवानी के सरपंच दिलबाग सिंह ने सडक़ के निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग करते हुए सडक़ की तुरंत रिपेयर करवाने की मांग की है।
कुलभूशन कुमार पूर्व पंचायत समिति सदस्य: विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभुगत का नतीजा है कि सडक़ों के निर्माण में घटीया मटीरियल का उपयोग किया जाता है। इस सडक़ का इतना जल्दी जगह जगह टूट जाना और कई जगह से सडक़ का नामो निशान मिट जाने से साफ है कि इस सडक़ के निर्माण में भी बड़े स्त्तर पर अनियमितताए हुई है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए और सडक़ के टूटने के कारणों की जिम्मेदारी तय की जाए।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ वरिंद्र सिंह: सडक़ कव बनी थी मुझे पता नहीं जुनियर इंजिनयर से बात करूगा और उससे सडक़ के टूटने की रिर्पोट ली जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर लौटने के दिए निर्देश

अमृतसर। पंजाब सरकार ने बाढ़ आपदा के बीच नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल पर कड़ा कदम उठाते हुए ईस्ट पंजाब एसेंशियल सर्विसेज (मेंटेनेंस) एक्ट 1947 के तहत आदेश जारी कर दिया है। अब सरकारी मेडिकल...
article-image
पंजाब

गोल्डी ने शहर के वार्ड नंबर एक में 21 लाख से बनने वाली गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया

गढ़शंकर :    गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर एक में मेहता फर्नीचर वाली गली की हालत खराब होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। समाज सेवक जगमोहन राणा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 6 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक सरूप चंद तहसील महासचिव गढ़शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले मा. जीत राम की मृत्यु पर 2 मिनट...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau nabs red handed

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Feb.1 :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) during its ongoing drive against corruption in the state, has apprehended Harminder Singh, Deputy Chief Engineer and Kewal Sharma, Lineman, posted at Division Range office...
Translate »
error: Content is protected !!