कोटकपूरा गोलीकांड : तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ फरीदकोट की अदालत में चालान पेश

by

कोटकपूरा : पंजाब पुलिस की एसआईटी ने 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड केस में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ फरीदकोट की अदालत में चालान पेश किया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के इलावा तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, डीआईजी अमर सिंह चाहल, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर सिंह मान, एसएसपी मोगा चरनजीत शर्मा, तत्कालीन एसएचओ कोटकपूरा गुरदीप सिंह के नाम शामिल है। एसआईटी ने करीब सात हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की है।
सरकार ने बहिबल इंसाफ मोर्चा को 28 फरवरी तक कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। कोटकपूरा गोलीकांड केस की आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई जांच रिपोर्ट को अप्रैल 2021 में रद्द कर दिया गया था। इसके बाद सरकार को नई एसआईटी गठित करके नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए थे। उस समय तत्कालीन डीजीपी सैनी, आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी चरणजीत शर्मा, पूर्व अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ समेत करीब 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुईं थी।
सरकार ने बहिबल इंसाफ मोर्चा को 28 फरवरी तक कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। कोटकपूरा गोलीकांड केस की आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई जांच रिपोर्ट को अप्रैल 2021 में रद्द कर दिया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे वाली फैक्टरी का ड्रग कंट्रोल विभाग और STF ने किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

बरनाला : पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और ड्रग कंट्रोल विभाग ने बरनाला में नकली और नशीली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है,...
article-image
पंजाब

पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य एवं आम आदमी क्लीनिकों में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सीमा गर्ग को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने दी बधाई होशियारपुर, 4 जुलाई :  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पूर्ण समर्पण और प्रभावशाली कार्यशैली के लिए पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल, मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 17 फरवरी : गढ़शंकर पुलिस ने लखवीर सिंह पुत्र हरमोहिंदर सिंह निवासी गांव सजावलपुर, थाना बालाचौर, जिला एस.बी.एस. नगर के बयान उसके सासुर तरलोचन सिंह व सास सुरिंदर कौर के मोटरसाइकिल को टक्कर...
Translate »
error: Content is protected !!