कोरोना से ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और कुल्लू की 81 वर्षीय महिला की मौत : 420 नए पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1863, 317 ठीक हुए, 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया

by

शिमला : हिमाचल में कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और कुल्लू की 81 वर्षीय महिला की मौत हुई है। दोनों मृतक दूसरी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्ति थे। नए 420 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिससे एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1863 पहुंच गया है। 317 मरीज ठीक हुए हैं। 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 27 हो गया है।
कोविड से निपटने के लिए हिमाचल में 2 दिनों से जारी मॉक ड्रिल के कल दूसरे दिन 799 अस्पतालों की व्यवस्था को जांचा गया। इस दौरान बिलासपुर में 71, चंबा में 56, हमीरपुर में 36, कांगड़ा में 137, किन्नौर में 29, कुल्लू में 23, लाहौल स्पीति में 20, मंडी में 106, शिमला में 59, सिरमौर में 56, सोलन में 56 और ऊना में 146 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया।
कांगड़ा जिला इस समय कोरोना को लेकर हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां पर सबसे ज्यादा 151 कोरोना के नए केस पॉजिटिव आए है। मंडी में 89, हमीरपुर में 43, बिलासपुर में 32, चंबा में 13, किन्नौर में 5, कुल्लू में 19, लाहौल स्पीति में 5, शिमला में 16, सिरमौर में 25, सोलन में 12 और ऊना में कोरोना के 10 नए मरीज पॉजिटिव आए है। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 3 लाख 17 हजार 432 के पास पहुंच गया है। जबकि इस संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या तीन लाख 11 हजार 342 के पास है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में इस संक्रमण से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल और NHM मिशन के डायरेक्टर सुदेश मोक्टा ने भी मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। मंत्री शांडिल ने कंडाघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के निदेश डा गोपाल बैरी के साथ विजिट किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा के सभी नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

धर्मशाला 11 नवंबर डीसी डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि प्रसन्नता एवं उल्लास का प्रतीक रोशनी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य-दिव्य होगा राज्य स्तरीय हरोली उत्सव : 27, 28, 29 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याएं, माहभर चलेगा ट्रेड फेयर

उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली रोहित जसवाल : ऊना, 3 फरवरी। लंबे इंतजार के बाद, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव एक बार फिर अपनी पूरी भव्यता के साथ आयोजित होने जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!