कोलकाता रेप-मर्डर केस: दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा – ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

by
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास ने फैसला सुनाते हुए इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला नहीं माना और इसलिए आरोपी को मृत्युदंड की जगह उम्रकैद की सजा दी। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
              अदालत ने राज्य सरकार को पीड़िता के परिवार को 17 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है, हालांकि पीड़िता के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें किसी मुआवजे की आवश्यकता नहीं है। संजय रॉय को बीएनएस की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत दोषी ठहराया गया है। इन धाराओं में अधिकतम सजा फांसी या उम्रकैद का प्रावधान है। फैसला सुनाने से पहले न्यायाधीश ने संजय रॉय से कहा कि उस पर लगे बलात्कार और हत्या के सभी आरोप साबित हो चुके हैं। वहीं, संजय रॉय ने अपनी सफाई में कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। उसने दावा किया कि वह हमेशा रुद्राक्ष की माला पहनता है और यदि उसने अपराध किया होता तो माला घटनास्थल पर ही टूट जाती। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे बोलने नहीं दिया गया और जबरदस्ती कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 5 मरले के घर में रहने वाले रख सकेंगे सिर्फ एक कुत्ता : सार्वजनिक स्थल पर शाैच किया, 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा…चंडीगढ़ में अगर आप रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रहते हैं तो आप के लिए यह खबर जरूरी है । चंडीगढ़ में खतरनाक नस्ल के कुत्ते अमेरिकन बुल डॉग, पिटबुल सहित कई नस्ल के डॉग को पालने पर रोक लगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें एक नियम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा है। दरअसल, 1 जून से अब...
article-image
पंजाब

राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयाल उपाध्याय जी : विजय सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सांपला जी ने कहा...
पंजाब

वन रेंज गढ़शंकर के गांव भंडियार में पांच दिनों का लिवलीहुड ट्रेनिग प्रोग्राम में सैल्फ हैल्प ग्रुपों की सदस्यों को ट्रैनिग दी

गढ़शंकर: प्रधान मुख्य वन पाल पंजाब के निर्देशों मुताविक मुख्य वन पाल हिल्ज व वन पाल शिवालिक सर्कल तथा वन मंडल अफसर नवांशहर एट गढ़शंकर के नेतृत्व में वन रेंज गढ़शंकर के गांव भंडियार...
Translate »
error: Content is protected !!