कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक के लिए 6-8 सप्ताह का अन्तराल जरूरी

by
ऊना  – जिला ऊना में 45 बर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना डाॅ रमन कुमार शर्मा ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि जिन व्यक्तियों को टीकाकरण की पहली डोज लग चुकी है, वे टीकाकरण की दूसरी डोज़ लगवाने के लिए 6 से 8 सप्ताह के अन्तराल पर ही स्वास्थ्य संस्थान में आयें। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व टीकाकरण की दूसरी खुराक 4 सप्ताह के अंतराल पर दी जाती थी परन्तु नये दिशा निर्देशानुसार टीकाकरण की दूसरी खुराक अब 6-8 सप्ताह के अंतराल पर लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की दूसरी खुराक के लिए 6-8 सप्ताह का अन्तराल शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 की JPC बैठक में जोरदार हंगामा : विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 पर विचार- विमर्श करने के लिए बुलाई गई जेपीसी की बैठक में सोमवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने आरोप लगाया कि बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व भी बताया भोरंज 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुःखद : सिरमौर के नौहराधार में दिल दहला देने वाला अग्निकांड …एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में स्थित नौहराधार क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। नौहराधार के अंतर्गत आने वाले तलांगना गांव में भीषण अग्निकांड में...
Translate »
error: Content is protected !!