कोविड-19 टेस्ट को लेकर ग्राम पंचायत झंबर के लोगों में दिखा उत्साह: डॉ अरविंद

by

ऊना – जिला के विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्ट कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है और लोगों ने बढ़-चढ़कर कोविड-19 टेस्ट करवाए। इस संबंध में डॉ अरविंद शर्मा व डॉ अक्षिता ने कहा कि स्थानीय ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने लोगों को टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया, जिससे लोग बड़ी संख्या में अपना टेस्ट करवाने के लिए आए हैं।
उन्होंने कहा कि टेस्ट प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे शुरू हुई थी और 3:00 बजे समाप्त हुई। इसमें खास बात यह रही कि लोग 9:00 बजे से पहले ही अपना टेस्ट करवाने की बारी के इंतजार में पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि लोगों का डाटा अपलोड करने के लिए थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन लोगों ने भीषण गर्मी के बीच भी अपना टेस्ट करवाया। डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत झंबर में कुल 225 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 22 सैंपल आरटी पीसीआर के लिए भेजे गए हैं, जबकि 203 रैपिड सैंपल नेगेटिव आए हैं। जो कि एक अच्छा संदेश है।
लोगों में जागरूकता का परिणाम: प्रवेश शर्मा
इस दौरान ग्राम पंचायत झंबर के प्रधान प्रवेश शर्मा ने कहा कि कोरोना फैलाव के बीच पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसका परिणाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लेने पर मिला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों को वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक करने व उन्हें इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अनुग्रहित किया है ताकि इस बीमारी के प्रकोप से बचा जा सके।
गांववासियों की सुरक्षा ही प्रथम कर्तव्य: जीवन शर्मा
इसके अतिरिक्त पंचायत उप-प्रधान जीवन शर्मा ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत के तहत तीन गांव सूरजेहढ़ा, लाम व झंबर आते हैं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी ग्राम पंचायत वासियों की सुरक्षा एवं रक्षा करना उनका प्रथम कर्तव्य व धर्म बनता है। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के बीच उन्होंने खुद वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को इस महामारी से बचने व निपटने के लिए जागरूक किया है।
यह रहे उपस्थित
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से आए आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. जगजीत कौर, डॉ. नवदीप कौर, हेल्थ पर्यवेक्षक विपिन शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम, स्टाफ सिस्टर बिंदु, आशा वर्कर आशा रानी, ग्राम पंचायत प्रधान प्रवेश शर्मा, उप- प्रधान जीवन शर्मा, वार्ड मेंबर चिरंजी लाल, सुनीता देवी, ममता देवी, संतोष कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मुझे नहीं सिखाएंगे कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं – विधानसभा के बाहर और भीतर अलग-अलग दायित्व : पठानिया

एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीति एक बार फिर चरम पर है । विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा पूर्व में एक जनसभा में भाजपा विधायकों के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तारी टिप्पणी पर जर्मनी का राजनयिक तलब -वादे पूरे करने वह जल्द बाहर आएंगे : ऐसी सलाखें नहीं जो ज्यादा दिन रख सकें अंदर

नई दिल्ली :   आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल्ड शनिवार को हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली दिल्ली हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 नवम्बर तक कराना होगा ई-केवाईसी सत्यापन।

राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा यह सूचित किया गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को अपना ऑनलाइन सत्यापन (E-KYC) 15 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कराना है। विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर पार्क सुंदरनगर में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस : वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच केंद्र

सुंदरनगर, 06 जनवरी :   सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ उपमंडल स्तरीय 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा| इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा 26 जनवरी प्रातः 11 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!