कोविड-19 महामारी: 292 परिवारों को मुहैया करवाई करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपये की एक्सग्रेशिया सहायता: अपनीत रियात

by

कोविड कारण हुई मौत पर सरकार द्वारा दी जा रही है 50 हजार रुपये की एक्सग्रेशिया सहूलत
एसजीएमज़ को प्राथना पत्रों की जल्द पड़ताल करने के दिए निर्देश
होशियारपुर 10 दिसंबर। जिलाधीश श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिन परिवारों के किसी सदस्य की कोविड-19 के कारण मौत हुई है, उन परिवारों को सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की एक्सग्रेशिया सहायता दी जा रही है तथा अब तक होशियारपुर जिले में करीब 292 परिवारों को 1 करोड़ 46 लाख रुपये की सहायता मुहैचा करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस सहायता तहत प्रति पीडि़त परिवार को 50 हजार रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
जिलाधीश ने बताया कि वैरीफाइड केसों को जिला आपदा प्रबंधन कमेटी से पास करवाने उपरांत एक्सग्रेशिया सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कमेटी को हिदायत करते हुए कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार प्रार्थनापत्रों का निपटारा जल्दी से जल्दी किया जाए ताकि पीडि़त परिवारों को सहूलत का लाभ मिल सके।
जिलाधीश ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले के मृतकों के कानूनी वारिस जिला प्रशासन की वैबसैइट https://hoshiarpur.nic.in पर जाकर फार्म डाउनलोड कर सकते हैं तथा अपने फारम भरने उपरांत जरुरी दस्तावेज साथ में नत्थी करके संबंधित एसजीएमज़ के पास जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के साथ खुदकुशी, दुर्घटना से मौत के मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कोविड-19 के कारण 994 के करीब मौतें हो चुकी हैं।
श्रीमती अपनीत रियात ने एसजीएमज़ को हिदायत करते हुए कहा कि वह प्राप्त हुए प्रार्थनापत्रों की पड़ताल करके जिला कमेटी को भेजें। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास कोई अधूरे दस्तावेज़ आते हैं तो वह दस्तावेज़ मुकम्मल करवाए जाने यकीनी बनाएं। उन्होंने कमेटी को कोविड19 के कारण हुई मौत से संबंधित सर्टीफिकेट “मैडीकल सर्टीफिकेट ऑफ काज़ आफ डैथ” (एमसीसीडी) पेश करने की हिदायत की जाए ताकि इन परिवारों को एक्सग्रेशिया ग्रांट दी जा सके। उन्होंने बताया कि जिन केसों में मौत का सर्टीफिकेट जारी नहीं हुआ है, वह परिवार सर्टीफिकेट जारी करवाने के लिए अपने संबंधित एसएमओ के पास दस्तावेज सहित प्रार्थनापत्र दे सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

घर-घर राशन स्कीम के तहत पंजाब के लोगों के राशन की सप्लाई कटौती नहीं होनी चाहिए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी साहिब में लगता है जिला सोलन का सबसे बड़ा मेला

जोहड़ जी मेले से लौटी पंजाब की संगत…..आज से पहाड़ी संगत का मेला शुरू पट्टा मेहलोग, 6 अप्रैल (तारा) :  बद्दी उपमंडल क्षेत्र के जोहड़ जी साहिब में पिछले एक सप्ताह से चल रहे...
article-image
पंजाब

210 बड़े माफियाओं सहित 8935 नशा तस्करों/सप्लायरों को किया गिरफ्तार- पंजाब पुलिस ने डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में साल 2024 में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया

चंडीगढ़ : साल 2024 के अंत की ओर बढ़ते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने और राज्य में होने वाले सभी बड़े...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब सहित तस्कर काबू

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब...
Translate »
error: Content is protected !!