कोविड के बढ़ रहे केसों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर: अमित कुमार

by

विशेष सचिव स्वास्थ्य ने जिले में कोविड व सरबत सेहत बीमा योजना की स्थिति का लिया जायजा
कोविड टैस्टिंग को बढ़ाने के साथ-साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने के भी दिए निर्देश
होशियारपुर, 23 फरवरी:
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार ने आज जिले में कोविड की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि कोविड के बढ़ रहे केसों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग बहुत गंभीर है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल की उपस्थिति में कोविड सैंपलिंग, वैक्सीनेशन व सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत बन रहे ई-कार्ड, के कार्य की प्रगति का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के साथ-साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विशेष सचिव ने कहा कि कोविड के फैलाव को रोकने के लिए मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व उनकी सौ प्रतिशत टैस्टिंग बहुत जरुरी है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है बल्कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताई गए सावधानियां अपना कर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने जिला वासियों को सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने व समय-समय पर हाथ धोने जैसी सावधानियों का यकीनी पालन करने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।
अमित कुमार ने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन के कार्य पर तसल्ली प्रकट करते हुए कहह्वा कि जिले में हैल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण का कार्य सही ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। इस दौरान उन्होंने सरबत सेहत बीमा योजना के ई-कार्ड बनाने में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी सरकार की इस योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने जिले में कोविड की स्थिति व इसकी रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु रुप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरबत सेहत बीमा योजना के ई-कार्ड बनवाने संबंधी कार्य प्रगति पर है और जिले के 11 सेवा केंद्रों, कामन सर्विस सैंटर, सिविल अस्पताल में ई कार्ड बनवाए जा रहे हैं। वहीं वीडाल कंपनी की ओर से भी अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर ई-हैल्थ कार्ड बनाने का कार्य जारी है।
इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रंजीत सिंह घोतरा, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, एस.एम.ओ डा. जसविंदर सिंह, डा. सैलेश के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेबोवाल (बीत) में कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

गढ़शंकार : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेबोवाल (बीत) में जिला कानूनी सेवाएं अथारटी होशियारपुर के चेयरमैन जिला एवं सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा अथारटी के सचिव/सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों स्कूली छात्रों...
article-image
पंजाब

कोविड मरीजों से अतिरिक्त खर्चा वसूलने वाले प्राईवेट अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी  – डिप्टी कमिशनर कुमार अमित

सरकार के पास ऐपीडैमिक डिसीज एक्ट के अंतर्गत जरूरत पड़ने पर किसी भी डिफाल्टर अस्पताल को अपने कंट्रोल अधीन लेने का अधिकार, कोई भी 104 हेल्पलाइन और डीसी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकता...
article-image
पंजाब

14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से 14 लोगों की मौत विपक्ष ने सरकार पर बोला जोरदार हमला : आम आदमी पार्टी सभी आरोपों का खंडन , कहा राज्य ने ड्रग माफिया की तोड़ दी है रीढ़

पंजाब में ड्रग्स से बड़ी संख्या में युवाओं की मौत भी हो रही है। पिछले 14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से करीब 14 लोगों की मौत के होने की...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी अस्पताल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन : फोर्टिस अस्पताल के महिला रोग, न्यूरोलॉजी एवं किडनी रोग विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

तलवाड़ा, 30 जनवरी :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता की प्रेरणा से आज बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा में फोर्टिस अस्पताल, जालंधर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल...
Translate »
error: Content is protected !!