कोहरे के कारण हुआ फिरोजपुर में हादसा, 1 महिला की मौत, कई लोग घायल

by

फिरोजपुर   : फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर काेहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण ओवरटेक कर रही एक ऑल्टो कार पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। इस हादस में एक महिला की मौत हाे गई हैं, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि ऑल्टो कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार घायल परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें लगने के कारण उन्हें इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ से आ रही ऑल्टो कार में सवार एक परिवार की पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। हादसे का कारण वाहन द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है। सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस को ड्राइवर नहीं देख पाया और कार सीधे बस में जा घुसी। आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार 4 लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में लगभग 25 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं। आलम यह है कि बस सड़क से नीचे नहीं गिरी, नहीं ताे काेई बड़ा हादसा हो सकता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉलेज गढ़शंकर में 7 दिवसीय एनएसएस कैंप सम्पन : भाई मोहकम सिंह जी हाउस के वालंटियरों को चलंत शील्ड से किया सम्मानित

गढ़शंकर : बार अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एनएसएस यूनिट द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान एवं मेरी माटी मेरा देश’ विषय के अंतर्गत कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में लगाया गया 7...
article-image
पंजाब

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा होगा फ्री: ड्राइवरों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा कल (शुक्रवार) से एक बार फिर जनता के लिए फ्री हो सकता है। इसका मतलब यह है कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए कोई शुल्क नहीं...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल सिंह का निधन

पटियाला : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह (82) का आज निधन हो गया। ‌ वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनके मोहाली के मैक्स अस्पताल...
article-image
पंजाब

90 युनिट एकत्रित हुआ रक्त : मोइला वाहिदपुर में 24वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 11 जून: गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर में संत बाबा हरनाम सिंह जी रोडेवालों तथा संत बाबा हरनाम सिंह जी रंगपुर वालों की याद को समर्पित हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी के नेतृत्व में ...
Translate »
error: Content is protected !!