कौशल विकास से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे- निर्माणाधीन भवनों के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगेः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने निगम को बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि युवाओं की क्षमता का निर्माण हो सके और छोटे पैमाने के स्टार्ट-अप स्थापित करने के लिए सहयोग प्रदान किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निगम के आठ निर्माणाधीन भवनों के निर्माण को पूरा करने के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। इन भवनों के निर्माण कार्य को जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इनके अधिकतम उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया है। उन्होंने निगम को निर्देश दिया कि युवाओं के प्रशिक्षण के लिए निकटवर्ती एचपीकेवीएन भवनों को तकनीकी शिक्षा विभाग को सौंप दिया जाए। इसके अतिरिक्त, निगम ने प्रशिक्षुओं की सुविधा के लिए राज्य में 67 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में उपकरणों के उन्नयन के लिए धन उपलब्ध करवाया है।
श्री सुक्खू ने बताया कि पहली जनवरी, 2023 से अब तक 38,713 युवाओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं में नामांकित किया गया है। इनमें से 38,572 को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिए जा चुके हैं और 8,630 प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट हुई है। उन्होंने प्रशिक्षुओं की दक्षता और कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निगम का प्रशासनिक नियंत्रण तकनीकी शिक्षा निदेशक को हस्तांतरित करने की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव संदीप कदम और राखिल काहलों, निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस डॉ. निपुण जिंदल, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम गंधर्व राठौर और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल ने किया मेले का विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा –   उपमंडल मुख्यालय डलहौजी में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ उपायुक्त व अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा मुकेश रेपसवाल ने किया। केंद्रीय तिबती विद्यालय के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना गारंटी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को दिया हर सम्मान : जयराम ठाकुर

महिलाओं से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री का योगदान अतुलनीय राजेंद्र राणा 25 साल से बिना रुके, बिना झुके कर रहे हैं प्रदेशवासियों की सेवा व्यवस्था परिवर्तन के बजाय सरकार ने व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल अटल जी का ऋणी, उनके योगदान ने बदली देवभूमि की तस्वीर : जयराम ठाकुर

अटल जी ने हिमाचल में घर ही नहीं बनाया बल्कि घर माना इंडस्ट्रियल पैकेज से ही बद्दी बना एशिया का फार्मा हब, अटल टनल उनका सपना एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के कर्मियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में मजदूरी का कार्य करने के बाद घर लौट रहे व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत 

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के उपतहसील धरवाला की ग्राम पंचायत सुनारा में एक व्यक्ति ढांक से गिर गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान पूर्ण निवासी गांव प्रेहला...
Translate »
error: Content is protected !!