क्राॅस एफआईआर : नायब तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद

by

शिमला : ठियोग में नायब तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में क्राॅस एफआईआर दर्ज हुई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नायब तहसीलदार लोगों के काम नहीं करताह, जिस वजह से यह बहसबाजी हुई।
गुरुवार को ठियोग में रेवेन्यू विभाग के पटवारी और कानूनगो की मासिक बैठक रखी गई थी। इसी बीच तहसील कार्यालय ठियोग में आए लोगों के काम नहीं हो पाए। बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही नायब तहसीलदार अपने कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ लोगों ने बहस शुरू कर दी। काफी देर तक बहस चलती रही। इस पर नायब तहसीलदार ने कुछ लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया। ठियोग के नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा कहना है कि वह गुरुवार को मीटिंग में थे। इसी बीच कुछ लोग मीटिंग के बाद उनसे बहसबाजी करने लगे। यही नहीं कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसी मामले में FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता महेंद्र वर्मा ने कहा कि छोटे से छोटे काम के लिए भी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बीते दिन नायब तहसीलदार से बात करने की कोशिश की गई तो वह भड़क गए। हमने सिर्फ लोगों के काम करने को कहा था। इस कारण हल्की बहस हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ड्रग माफिया से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों को अधिक अधिकार देने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री

ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअली भाग लिया शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभय ठाकुर सोमवार से लापता

वंगाणा  :  वंगाणा के थेही गांव के अभय ठाकुर सपुत्र श्री सुनील ठाकुर कल सोमवार से घर से विना वताए लापता है । उसने पीले रंग की कमीज नेवी व्लू कलर का पजामा व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकॉर्ड समय में पूरा होगा पंडोगा-त्यूड़ी पुल – हमारे लिए हर क्षेत्र समान, समानता से सबका विकास तय बना रहे : विक्रमादित्य सिंह

रोहित भदसाली। ऊना, 25 अक्तूबर. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर ऊना जिले के अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विंग्स स्केल-अप परियोजना पर कार्यशाला आयोजित, जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार पर फोकस

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 मई। विंग्स स्केल-अप परियोजना के तहत मंगलवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों...
Translate »
error: Content is protected !!