क्रेडिट बाजार के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के लिए समिति गठित

by

एएम नाथ। शिमला : क्रेडिट बाजार के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने और राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व अर्जित करने की संभावना तलाशने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 10 सदस्यीय कार्बन क्रेडिट समिति गठित की है। यह समिति अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) की अध्यक्षता में गठित की गई है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि यह समिति मौजूदा अन्तरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों का आकलन करेगी ताकि प्रदेश के लिए क्षेत्र विशेष कार्बन बाजार विकसित करने के लिए अध्ययन किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य कार्बन क्रेडिट परियोजनाओं की पहचान, विकास और क्रियान्वयन में राज्य सरकार के कर्मचारियों की क्षमता को बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिति विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से संभावित कार्बन क्रेडिट परियोजनाओं की पहचान का कार्य भी करेगी। इसके अलावा, यह कार्बन क्रेडिट के लिए राज्य जलवायु नीति और संबंधित ढांचे को तैयार करने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि विभागों को कार्बन क्रेडिट सुरक्षित करने के लिए परियोजनाएं तैयार करने में मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ समिति द्वारा परियोजना डेवलपर्स, सलाहकारों, खरीदारों व व्यापारियों आदि को परियोजनाएं विकसित करने में सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा यह भारतीय कार्बन बाजार और अन्तरराष्ट्रीय कार्बन मानकों के प्रशासकों के साथ निरंतर संवाद भी सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिति राज्य के कार्बन क्रेडिट्स के लाभों को अधिकतम करने के लिए नई और मौजूदा योजनाओं और कार्यक्रमों को पुनः संगठित करने के लिए सिफारिशें भी देगी। यह भारत और अन्य राज्यों द्वारा लागू की गई प्रथाओं और सफल परियोजनाओं का अध्ययन कर उनकी रणनीतियों का भी विश्लेषण करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का सीपीएस आशीष बुटेल ने किया शुभारंभ : पालमपुर का सम्पूर्ण विकास ही प्राथमिकता : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 31 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और जनसमस्याओं को भी सुना। आशीष बुटेल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना बताए 9 महीने में 6 बार राहुल गांधी गए विदेश : CRPF ने लिखा पत्र

नई दिल्ली : देश के बड़े नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सिक्योरिटी को लेकर सनसनीखेज खबर सामने आई है। सीआरपीएफ के वीवीआईपी सिक्योरिटी प्रमुख सुनील जून ने को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह का पंजाब से नशों व अपराध के खात्मे का बयान पंजाब के खुशहाल भविष्य का बिगुल : खन्ना

पंजाब में अमन शांति और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए भाजपा सरकार जरूरी : खन्ना होशियारपुर 17 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा की मोगा रैली में देश...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 किलो 525 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 41 हजार की ड्रग मनी, मोबाइल व सोने के गहने बरामद,तीन गिरफ्तार :300 पुलिस कर्मचारियों ने आईजी जलंधर व एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में चला सर्च आपरेशन

माहिलपुर – डीजीपी पंजाब के निर्देश पर होशियारपुर पुलिस के 300 कर्मचारियों के साथ आईजी जलंधर रेंज डॉ एस भूपति, एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की निगरानी में एसपी तफसीस मनप्रीत सिंह ढिल्लों व...
Translate »
error: Content is protected !!