क्लर्क नवजोत सिद्धू : जेल दफ्तर का काम बैरक से ही करेंगे

by

पटियाला : नवजोत सिद्धू को पटियाला सेंट्रल जेल में क्लेरिकल काम सौंपा गया है। सिद्धू की ड्यूटी जेल के दफ्तर के कामकाज में लगाई गई है। सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में 1 साल की बामशक्कत कैद हुई है।
सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए वह जेल दफ्तर का काम बैरक से ही करेंगे। सिद्धू को रोजाना जेल दफ्तर की फाइलें भिजवाई जाएंगी। उनकी ड्यूटी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी। सिद्धू को अभी काम के बदले कोई वेतन नहीं मिलेगा। 3 महीने बाद उन्हें 30 रुपए प्रतिदिन और फिर कुशल होने पर 90 रुपए दिए जाएंगे। सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने बामशक्कत कैद दी है। ऐसे में उनसे फैक्ट्री या बेकरी में काम लिया जा सकता था। हालांकि, सिद्धू की सुरक्षा भी चिंता का विषय है। फैक्ट्री और बेकरी में दूसरे कई हार्डकोर कैदी काम करते हैं। ऐसे में सिद्धू को उनसे दूर रखते हुए दफ्तर में लगाया गया।
पटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने कहा कि सिद्धू पढ़े-लिखे हैं, इसलिए उन्हें दफ्तर का क्लेरिकल कामकाज सौंपा गया है। उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू जेल में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
article-image
पंजाब

चीमा ने शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जमकर हमला बोला : यात्रा में छोटे बच्चों का इस्तेमाल अपने निजी हित के लिए कर चुनाव अचार सहिंता का किया उलघंन

चंडीगढ़  :  पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणी अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब बचाओ यात्रा के नाम पर इन लोगों ने...
article-image
पंजाब

सयुंक्त कियान र्मोचे का जीओ सैंटर के समक्ष 235 वें दिन भी रोष धरना जारी

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जिओ संैटर गढ़शंकर के समक्ष 235 वें दिन रोष धरना गुरबख्श कौर चक्कगुरू की अध्यक्षता में लगाया। जिसमें सोम नाथ सतनौर का अचनचेत देहांत होने पर शौक प्रस्ताव डाला...
article-image
पंजाब

Vastu can prove to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 13 :  Man has also been called the statue of mistakes, if a person wants to make tomorrow golden by learning from the mistakes of the past, then he will have to...
Translate »
error: Content is protected !!