क्षेत्रीय अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

by
 उपायुक्त बिलासपुर ने वितरित किए पोषण किट
रोहित भदसाली। बिलासपुर, 25 अक्टूबर :  राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत, जिला प्रशासन बिलासपुर, रेडक्रॉस सोसायटी और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
May be an image of 11 people, hospital, dais and text
इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने शिरकत की और सभी 50 बच्चों के परिवारों को जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से पोषण किट वितरित किए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर जीवन के महत्व पर भी जानकारी दी। शिविर में सदर ब्लॉक के कुल 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरी टेस्ट कराए गए, साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिया।
जिले में कुपोषण मुक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास: जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा कुपोषण से ग्रस्त ना हो। इसके लिए, स्वास्थ्य जांच, परामर्श, निशुल्क दवाइयों और पोषण के बारे में जानकारी प्रदान कर कुपोषण की समस्या को दूर किया जा रहा है। इस पहल को निरंतरता देने के लिए नियमित रूप से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
May be an image of 12 people and text
कुपोषण के आंकड़े: जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा के अनुसार, जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 37 अति कुपोषित और 110 अल्प पोषित बच्चों की पहचान की गई है। घुमारवीं और श्री नैना देवी ब्लॉक में पहले ही शिविर आयोजित हो चुके हैं, जबकि झंडूता ब्लॉक में शिविर शनिवार को आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) हरीश मिश्रा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अमित कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी समेत दो काबू

 गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग साईबर ठगी के मामलों में कुल 20 बैंक कर्मचारियों को किया जा चुका है गिरफ्तार गुरुग्राम, 19 अक्टूबर :  स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के लिए बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बढ़ेड़ा राजपूतां विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

ऊना- उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बढ़ेड़ा राजपूतां का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। डीसी राघव शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

82 बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे सिक्के बरामद : हिमाचल से पंजाब की तरफ जा रही थी पंजाब नंबर की एक जीप , नाके पर पुलिस ने चेक की थी जीप

संतोषगढ़ : जिला ऊना की नगर परिषद संतोषगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता के चलते गठित की गई उड़न दस्ते की टीम ने करीब 82 बोरियों में भरकर ले जाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेजेंगे राज्य वित्तायोग की सिफारिशेंः सतपाल सत्ती

छठे राज्य वित्तायोग ने पंचायतों व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों से आय वृद्धि पर मांगे सुझाव ऊना (8 अप्रैल)- सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में छठे राज्य वित्तायोग की बैठक आज नगर परिषद ऊना,...
Translate »
error: Content is protected !!