खनेरी में कॉलेज की नर्सिंग की 17 छात्राओं को हुआ टीबी : परिजनों का संस्थान में हंगामा…पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उठाये स्वाल

by

एएम नाथ : शिमला ।  रामपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान को लेकर बड़ी खबर है. यहां पर पढ़ाई कर रही करीब 17 प्रशिक्षु नर्सें टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं।

इस मामले को लेकर शनिवार को भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने भी प्रबंधन पर कई आरोप लगाए और प्रिंसिपल को घेरा और हंगामा किया। बिलासपुर के रहने वाले वाले शख्स ने बताया कि उनकी बेटी को चार पांच महीने से टीबी हुआ है और वह दवाई खा रही है. बच्चों में दहशत का माहौल है. हमने 3600 रुपये लिए गए हैं. पिता ने कहा कि उनके बच्चों को देवता के नाम पर डराया जा रहा है और पैसे लेकर मंदिर में चढ़ाए जा रहे हैं. कॉलेज में उन्हें सही खाना नहीं मिल रहा है।

पिता ने आरोप लगाया कि बच्चे अब क्या पढ़ाई करेंगे. रामपुर से भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने प्रिंसिपल को घेरते हुए कहा कि कॉलेज में काफी गड़बड़ी हो रही है और एसडीएम की 20 प्वाइंट बताए हैं कि गड़बड़ियां हुई हैं. 17 नर्सिंग प्रशिक्षुओं को टीबी हो गई हैल। प्रिंसिपल ने इस दौरान कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

  हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि रामपुर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान में प्रशिक्षण ले रही 20 प्रतिशत छात्राओं के टीबी से संक्रमित होने के मामले में सुक्खू सरकार की उदासीनता ने हिमाचल प्रदेश में टीबी उन्मूलन अभियान पोल खोल कर रख दी है. दशकों से चल रही इस लड़ाई में जहाँ केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ज़रिए भरपूर सहयोग दे रही है वहीं प्रदेश स्तर पर भारी लापरवाही सामने आ रही है. यह बहुत चिंताजनक और निंदनीय है.टीबी उन्मूलन अभियान एक स्वस्थ्य और बेहतर कल का अभियान है. इसमें किसी स्तर पर भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कुछ भी हो सकता है कार्यकर्ता रहे तैयार- कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहना कठिन, कैबिनेट से भाग रहे मंत्री: जयराम

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। जयराम ने कहा है कि प्रदेश में बने हालातों से ऐसा लग रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई बाबा बालक नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 अक्टूबर :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहसिक पर्यटन का हब बनेगा जिला कांगड़ा : पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के संचालन हेतु बनेगा ऐरो स्पोर्ट्स क्लब: DC

पैराग्लाइडिंग उड़ान के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई धर्मशाला, 8 नवम्बर। जिला कांगड़ा को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीड़ बिलिंग में हाल ही में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या

मानसा : अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की...
Translate »
error: Content is protected !!