खन्ना की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से विशेष मुलाकात : श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री अमृतसर साहिब को रेल लिंक से जोड़ा जाये : पूर्व सांसद खन्ना

by

दो महान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को रेल लिंक से जोड़ने पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा   खन्ना

होशियारपुर 08 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से विशेष मुलाकात की। इस दौरान खन्ना ने श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री अमृतसर साहिब को रेल लिंक से जोड़ने की मांग की।
खन्ना ने रेल राज्य मंत्री को बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में तख़्त श्री केसगढ़ साहिब, गुरुद्वारा श्री सीसगंज साहिब, गुरद्वारा श्री कीरतपुर साहिब, गुरुद्वारे बाबा गुरदित्ता जी जैसे महान ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हैं वहीँ श्री अमृतसर साहिब में श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर जैसे ऐतिहासिक धार्मिक स्थल स्थित हैं जिन्हे अगर रेल लिंक से जोड़ दिया जाये तो श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा होगी। खन्ना ने बिट्टू को बताया कि उन्होंने अपने सांसद के कार्यकाल में भी इस मुद्दे को उठाया था जिसपर इन दोनों ऐतिहासिक शहरों को रेल लिंक से जोड़ने सम्बन्धी सर्वेक्षण भी हुआ था। उन्होंने बताया कि गढ़शंकर तक रेल सुविधा मौजूद है जिसे अगर श्री आनंदपुर साहिब तक बढ़ा दिया जाये तो इन दोनों धार्मिक महत्त्व रखने वाले शहरों को सीधे रेल यातायात से जोड़ा जा सकता है। खन्ना ने कहा कि इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा होगी बल्कि दोनों ऐतिहासिक शहरों में व्यापार का आदान प्रदान भी आसान होगा। इस मौके रवनीत बिट्टू ने आश्वासन दिया की वे केंद्र से बात कर इस मुद्दे पर जल्द करवाई करने का प्रयास करेंगे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन की एनएचपीसी पर शानदार जीत

एएम नाथ। चम्बा :एनएचपीसी के खेल मैदान करियां चंबा में NHPC और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी इलेवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत कांगड़ा में 227 करोड़ रुपये व्यय . कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: संजय रत्न

एएम नाथ। धर्मशाला, 5 फरवरी: जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं विधायक संजय रत्न ने आज धर्मशाला में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित...
Translate »
error: Content is protected !!