खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बिताये पलों को किया स्मरण   – सादगीप्रीय तथा अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे डॉ. मनमोहन सिंह : खन्ना

by
होशियारपुर 27 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए भगवन से प्रार्थना की।
खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ बिताये पलों को याद करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह होशियारपुर से भी सम्बन्ध रखते थे। खन्ना ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में वे सांसद थे और जब भी उन्होंने किसी मुद्दे के सम्बन्ध में डॉ. मनमोहन सिंह से मिलना चाहा तो प्रधानमंत्री रहते डॉ. मनमोहन सिंह ने उन्हें तुरंत समय दिया। खन्ना ने बताया कि हर मुलाकात के बाद वे होशियारपुर तथा मॉडल टाउन के बारे में अक्सर चर्चा करते थे क्यूंकि उन्हें होशियारपुर से बहुत लगाव था। खन्ना ने बताया कि मेरे होशियारपुर का निवासी होने के चलते डॉ. मनमोहन सिंह का मुझ से विशेष स्नेह था। खन्ना ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह सादगीप्रीय तथा अच्छे व्यत्क्तित्व के मालिक थे। खन्ना ने कहा कि उनके द्वारा देश व समाज को दी गयी सेवाओं के लिए लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक साथ बिताई रात…सुबह होटल के कमरे में मिली टैटू आर्टिस्ट की लाश, बिखरा था खून, युवती हो गई गायब

बठिंडा : होटल के कमरे में एक युवक और युवती रुके थे। दोनों ने होटल बुक किया था। अगली सुबह युवक की लाश होटल के कमरे में मिली। कमरे में खून के निशान भी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के जांच अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पुनीत महाजन , 03 जुलाई चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जांच अधिकारियों की पेशेवर दक्षता और अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष “कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

हरियाणा पैर्टन पर ग्रामीणी चौकीदारों को 7500 रूपए मानदेय दिया जाए : परमजीत सिंह नीलो

गढ़शंकर। लाल झंडा पेंडू चौकीदारा युनियन पंजाब के आहावान पर आज स्थानीय ईकाई ने धरना प्रर्दशन करने के बाद डिप्टी जय कृष्ण सिंह रोड़ी के नाम का ज्ञापन बीडीपीओ मनजिंदर कौर व डिप्टी सपीकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 70 हज़ार रुपये का अर्जित कर रहे शुद्ध मुनाफा : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूत मिसाल बना ठाकराँ का डेयरी फार्मर जरनैल सिंह

डेयरी फार्मिंग से बदली तक़दीर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत रोहित जसवाल।  ऊना, 10 फ़रवरी| हर महीने लगभग चार लाख रुपये का कारोबार और करीब सत्तर हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा..वह भी गांव...
Translate »
error: Content is protected !!