ख़ालसा कॉलेज गढ़शंकर में टैलेंट हंट कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

by

गढ़शंकर :   शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल ख़ालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल अमनदीप हीरा की अगुवाई में ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानकर ऐसे मंचों का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थी सनम ने शब्द गायन प्रस्तुत किया, जबकि महक, लवप्रीत, अमृत और रैना ने गीत गायन के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। लक्षदीप और अंजली कौर ने काव्य उच्चारण किया तथा प्रिंसप्रीत ने भाषण प्रस्तुत किया। रैना भल्ला और सानिया ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया।

इसी प्रकार बबलीन कौर, सुखमनी और हरमनदीप कौर ने मुहावरेदार वार्तालाप प्रस्तुत किया, जबकि मानवी और महक ने पारंपरिक टप्पे गाकर पंजाब की लोक संस्कृति की झलक पेश की। विद्यार्थियों द्वारा भांगड़ा और गिद्धा की शानदार प्रस्तुति भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही।

विद्यार्थियों ने एलोकेशन, स्टिल लाइफ, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, कोलाज एवं इंस्टॉलेशन के साथ-साथ हेरिटेज क्विज और जनरल क्विज में भी भाग लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने पारंपरिक विरासत से जुड़ी गतिविधियों में भी विशेष रुचि दिखाई। इनमें ईनू बनाना, खिद्दो बनाना, बाग, फुलकारी, मेहंदी, पीढ़ी बुनाई, क्रोशिया और मिट्टी के खिलौने बनाना आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनबीर कौर ने स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. कंवलजीत कौर और प्रो. सौरव दादरी ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के 167वें फाउंडर्स डे समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की सहभागिता …पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल : मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के लिए आदर्श वातावरण: मुख्यमंत्री बीसीएस के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने की शिरकत एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
पंजाब

पंजाबी को चीन की यूनिवर्सिटी ने अपने विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में किया शामिल

बीजिंग, 16 मार्च  :  चीन की बीजिंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय (बीएफएसयू) ने अपनी विदेशी और भारतीय भाषाओं की सूची में पंजाबी भाषा को शामिल किया है। यूनिवर्सिटी ने पंजाबी पढ़ाने के लिए जमीरपाल कौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी : चार राज्यों के लिए 43 की टिकट फाइनल -पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कमलनाथ के बेटे को भी फिर से टिकट

अजायब सिंह बोपाराय। नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस सूची...
Translate »
error: Content is protected !!