ख़ुदकुशी : गुर सेवा कालेज पनाम में बीएससी नर्सिंग के विधार्थी ने पंखे से लटक कर की ख़ुदकुशी

by
गढ़शंकर । गुर सेवा कालेज पनाम में कल देर शाम एक विधार्थी ने हॉस्टल में आपने कमरे में पंखे से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली। हालांकि ख़ुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चला।  पुलिस ने 174 की कारवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक दविंदर कुमार (23 वर्ष) पुत्र लाल बहादर पंडित निवासी गांव सोमरिया कोरीटोला, थाना नेतन, जिला सिवान,बिहार बीएससी नर्सिंग का पांचवें समेस्टर का विधार्थी था। कल  उसने परीक्षा दी और खाना खाने के बाद आपने कमरे में चले गए। रात के खाना खाने के सभी आए तो दविंदर नहीं आया और रात की अटेंडेंस में भी नहीं आया तो अन्य विधार्थियों ने कमरे के बाहर जाकर आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर कालेज  सिक्योरिटी गार्डस को बताया। जिसके बाद  सिक्योरिटी गार्डस व विधार्थिओं ने खिड़की तोड़ी और अंदर देखा तो दविंदर ने रस्सी के जरिए पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद दविंदर के शव को नीचे उतार कर सिवल अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने दविंदर कुमार को मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने दविंदर कुमार के परिवार को सूचित किया गया। दविंदर के बड़े भाई जतिंदर पंडित, चाचा प्रदीप कुमार व अन्य परिजन आज दोपहर अस्पताल पहुंचे तो पुलिस ने मृतक दविंदर के भाई जतिंदर कुमार के बयानों पर 94 बीएनएसएस तहत करवाई कर दी है। मृतक दविंदर कुमार के भाई जतिंदर पंडित ने बयान में कहा है कि उसके भाई ने दिमागी हालत ठीक न होने के कारण ख़ुदकुशी की है। वह कोई कारवाई नहीं करवाना चाहते है। लेकिन मृतक दविंदर कुमार के भाई जतिंदर पंडित ने मोबाइल की जाँच कर ख़ुदकुशी के कारणों का पता लगाने की मांग की है
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : मृतक के भाई जतिंदर कुमार के बयानों पर 194 बीएनएसएस की करवाई कर पोपोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया है। मृतक का  मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उसका लॉक खुलवा कर काल डिटेल।  फेसबुक आईडी, इंस्टग्राम आईडी और मोबाइल का अन्य डाटा चेक करवा कर ख़ुदकुशी के असली कारणों व सबूतों का पता किया जाएगा।
फोटो : मृतक दविंदर कुमार की फाइल फोटो 
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निक्कीया करुम्बला’ का वार्षिक पुरस्कार समारोह यादगार बन गया। पांच बाल साहित्य लेखकों को माता भजन कौर स्मृति पुरस्कार से किया सम्मानित

साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेता दस स्कूली लेखक छात्रों को भी सम्मानित किया गया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज बच्चों की साहित्य पत्रिका ‘निक्कियां करुंबलां’ की 30वीं वर्षगांठ को समर्पित, निक्कियां...
पंजाब

डी-सिल्टिंग साइट के पास पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में एक नामजद

नवांशहर। जिला नवांशहर के नजदीकी गांव राहों थाना के अधीन आते गांव बहलूर खुर्द क्षेत्र की डी-सिल्टिंग साईट के पास पार्किंग के नाम पर अवैध ‌वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति...
article-image
पंजाब

MoU Signed Between Red Cross

Fellowship offers “Earn While You Learn” opportunity for youth: DC Ashika Jain – Selected fellows to receive stipend and contribute to policy-making Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/june 27 : Deputy Commissioner Ashika Jain announced that...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक चन्द्रशेखर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की

विद्यार्थियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का किया आह्वान धर्मपुर, 07 जनवरी। विधायक  चन्द्रशेखर ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के...
Translate »
error: Content is protected !!