खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाएं बन रही लक्षित वर्गों का सम्बल – मनमोहन शर्मा

by
 सोलन : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों का सम्बल बन रही हैं। मनमोहन शर्मा गत दिवस यहां ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला में 336 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से अक्तूबर, 2023 से दिसम्बर, 2023 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगभग 6484 क्विंटल चीनी, लगभग 35,737 क्विंटल चावल, लगभग 55,645 क्विंटल आटा, लगभग 9437 क्विंटल उड़द, चना, मूंग एवं मलका दाल, 6,23,428 लीटर खाद्य तेल तथा लगभग 2026 क्विंटल आयोडाईज्ड नमक वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि ज़िला में 336 उचित मूल्य की दुकानों में से 199 दुकानें सहकारी सभाओं, 129 व्यक्तिगत, 02 महिला मण्डलों तथा 06 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला में वर्तमान में 19 गैस एजेन्सियों के माध्यम 2,03,299 पंजीकृत घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ज़िला में उपभोक्ताओं तक घरेलू गैस वितरित करने की जानकारी पूर्व में पहुंचनी चाहिए ताकि सभी बिना किसी परेशानी के घरेलू गैस प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि रसोई गैस का वितरण निर्धारित रूट चाट के अनुसार हो।
बैठक में ज़िला के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता एवं मांग के अनुसार उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए चयनित स्थानों पर विचार-विमर्श भी किया गया।
उपायुक्त ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें ताकि उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बिल के साथ उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो।
बैठक में स्कूली बच्चों की मीड डे मील, गर्भवत्ती एवं धात्री महिलाओं तथा 06 माह से 06 वर्ष तक के बच्चों को पोषाहार सहित अन्य विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई।
ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेन्द्र कुमार धीमान ने विभागीय कार्य प्रणाली एवं आवश्यक मदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) विनोद गौतम, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं गिरीश नड्डा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न चुनौतियों के बावजूद सरकार ने तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया: राजेश धर्माणी

मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) में अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर 01 जनवरी:...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्मार्ट सिटी, स्वस्थ नागरिक के तहत आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर : धर्मशाला के प्रत्येक वार्ड में लोगों के स्वास्थ्य की होगी जांच*

एएम नाथ। धर्मशाला, 24 जुलाई। स्वस्थ नागरिक सुंदर सिटी अभियान के तहत धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविरों की आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एमसी के कमीशनर जफर इकबाल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

53 करोड़ की धनराशि होगी व्यय, 2 वर्ष में पूर्ण होगा कार्य : विधानसभा अध्यक्ष ने किया सिहुंता-लाहडू सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण कार्य का भूमि पूजन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत लगभग 53 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाले शाहपुर- सिहुंता- चुवाड़ी के भाग सिहुंता-लाहडू सड़क के सुधारीकरण,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!