खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में सुनी समस्याएं, 1100 हैल्पलाईन पर डायल करके अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते है

by
बिलासपुर 29 जनवरी:- प्रदेश खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं का समाधान शीघ्र करवाना सुनिश्चित करें। लोगों की समस्याओं का समाधान प्रदेश प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं हैै। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने घुमारवीं में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 1100 नंबर हैल्पलाईन शुरू की है। इस नम्बर पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते है। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर आने वाली शिकायतो के प्रति अधिकारियों की जवाब देही सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली, पानी, सडक व स्वास्थ्य सहित अन्य समस्याओं को रखा। जिस पर प्रदेश खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उनकी समस्याओ को सुना, तथा मौके पर ही अधिकारियों से उनका समाधान सुनिश्चित करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगांे की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान किया जाए ताकि उनको तुंरत राहत मिल सके।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अगुवाई में अथाह विकास करवाया है। तथा लोगों के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं शुरू की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी के हितो की रक्षा करने वाली सरकार है। उन्होने प्रदेश सरकार द्धारा बिलासपुर जिले एवं प्रदेश में करवाए जा रहे विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के जिला बिलासपुर में 54 हजार 759 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है और अब तक इस योजना के तहत 1 हजार 97 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। हिमकेयर योजना के तहत 27 हजार 887 कार्ड बनाए जा चुके है और 2 हजार 991 तथा सहारा योजना के तहत 741 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि लोगों को सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 88 हजार 53 घरों को पेयजल कुनेक्शन प्रदान किए जा चुके है। जून, 2021 शेष घरों को पेयजल कुनेक्शन उपलब्ध करवा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात के बेहतर साधन उपलब्ध करवाने के लिए जिला में चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 62,365 किलोमीटर सोलिंग और 50,655 किलोमीटर वियरिंग तथा 51,120 किलोमीटर टायरिंग का कार्य किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना से वंचित रहे परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की। उन्होंने बताया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 17 हजार 10 गैस कुनैक्शन तथा 9 हजार 53 अतिरिक्त निःशुल्क गैस रिफिल वितरित किए जा चुके है।
इस मौके पर उन्हांेंने अन्य विभिन्न विकास कार्यो पर भी चर्चा की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 28 पदों को भरने के लिए बैचवाईज भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी 

एम नाथ। चंबा :  निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा स्टाफ नर्स के 28 पदों को भरने के लिए बैचवाईज भर्ती की अंतिम तिथि को 10 जनवरी से बढ़ाकर 12...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में रोपवे परियोजना को मिली केंद्र की मंजूरी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य की बहुप्रतीक्षित रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डवेल्पमेंट प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से वन (संरक्षण) अधिनियम,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के दुष्प्रभावों को लेकर बढ़ाई जाए जागरूकता गतिविधियां : उपायुक्त

ज़िला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की समीक्षा बैठक का  आयोजन आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर : स्वीप कार्यक्रमों से लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए किया जा रहा है प्रेरित

नाहन, 03 अप्रैल। लोकतंत्र के उत्सव यानि लोकसभा चुनाव-2024 में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से चलाये...
Translate »
error: Content is protected !!