खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी का उद्घाटन : मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से किया

by

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी स्थापित किए जिसका उद्घाटन मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर माननीय डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी की पत्नी श्रीमती नीलम रौड़ी ने मिल्क फैड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर के दो गांवों में दो हजार क्षमता वाले बी.एम. सी. खोलने से किसानों में खुशी की लहर है। चेयरमैन श्री नरिंदर सिंह शेरगिल ने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट को नंबर एक पर लाना मेरी और मेरी टीम की प्राथमिकता है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को विश्वास दिलाया कि वे दुग्ध किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी से काम करने वालों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। नकली दूध बनाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। माननीय डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनते हैं। उन्होंने कहा कि इन तय दिनों में हर कोई उनसे मिल सकता है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री हरीश कौशल, सुरजीत सिंह काहलों, मनोज श्री आवास, हरकेत सिंह, हरमिंदरपाल सिंह, हरजिंदर धंजल, दिलबाग सिंह, सोहन सिंह, तेजिंदर सिंह, मेजर सिंह सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार के समय का मामला की जांच : राजस्थान से 12 लाख रुपये खर्च पर लगवाई गई बसों की लगवाई गई प्रति बॉडी की

पिछली कांग्रेस सरकार में चर्चित रहे पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग के कार्यकाल के दौरान पंजाब के सरकारी अदारे पी.आर.टी.सी. तथा पंजाब रोडवेज की बसों के बेड़े में शामिल की गई बसों के मामले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 महिलाओं से रेप और हत्या का मामला :14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार,तीन संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लिया था , अरोपी का डीएनए मैच, 500 लोगों से लिए गए सैंपल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ में रेप के बाद हत्या के आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी के रहने वाले मोनू के...
article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या : घर के बाहर मारी गई चार गोलियां, गर्भवती है पत्नी

लुधियाना :  कनाडा में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की को नशीले पाउडर का बनाया आदी : घोड़ों का इंजेक्शन देकर करता रहा रेप

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा की गई एकता गुप्ता नामक महिला की हत्या के बाद एक और जिम ट्रेनर का कारनामा सामने आया है. बता दें कि इस घटना में अर्जुन सिंह नामक जिम...
Translate »
error: Content is protected !!