खालसा कालेज गढ़शंकर में पर्यावरण शिक्षा प्रोग्राम अधीन विश्व जल दिवस मनाया 

by
गढ़शंकर, 26 मार्च l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के एनएसएस तथा ईको क्लब द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस विभाग, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा पर्यावरण जंगलात और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मार्गदर्शन तहत पर्यावरण शिक्षा प्रोग्राम तहत आईआईसी तथा साइंस विभाग के सहयोग से विश्व जल दिवस मनाया गया। इस मौके संदीप कौर कॉमर्स विभाग एसजीजीएस खालसा कालेज गढ़शंकर ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। प्रो संदीप कौर ने संबोधित करते विश्व पर मंडरा रहे जल संकट की ओर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित करते पानी का सदुपयोग करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रोग्राम अफसर तथा ईको क्लब इंचार्ज डॉ नरेश कुमारी ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संभाल के लिए प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर संदीप कौर तथा उनके साथ आए प्रो बिमला जसवाल कॉमर्स विभाग का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रो. लखविंदर जीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, डॉ कुलदीप कौर, एनएसएस प्रोग्राम अफसर डॉ अरविंदर सिंह सहित कॉलेज का स्टाफ व विद्यार्थ उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किडनी फैल होने के पीछे ईशान कोण के वास्तु दोष कारक : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री ने बताया कि भवन के वास्तु दोष व्यक्ति को असाध्य रोग दे देती हैं इस असाध्य बीमारी की वजह से व्यक्ति को...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की अगुआई में सरकार ने माइनिंग साइट्स के लिए नया ऑक्शन सिस्टम लागू किया : जिससे वर्षों से चली आ रही अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी

 चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में खनन क्षेत्र को पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री मान की सोच...
article-image
पंजाब

पंजाब में AAP नेता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के खन्ना के करीब इकलाहा गांव के रहने वाले त्रिलोचन सिंह की बीते कल को गोली मारकर हत्या करने की घटना उजागर हुई है. शाम को जब वह अपने खेत से घर लौट...
पंजाब

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले एएफएसओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा

होशियारपुर, 14 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने चुनाव ड्यूटी में कोताही करने वाले जिला खाद्य व आपूर्ति कार्यालय के एएफएसओ राज दीपक के खिलाफ चुनाव नियमों के अनुसार कार्रवाई के...
Translate »
error: Content is protected !!