खालसा कालेज माहिलपुर : पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर लगाया

by

माहिलपुर – पराली प्रबंधन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने कृषि विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा पराली को आग न लगाने की बजाए उनका खेतों में ही प्रबंध करने के लिए चलाए गए अभियान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पराली का उचित प्रबंध मजूदा समय की जरूरत है और उन्होंने कालेज की और से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ मनिंदर सिंह बोंस डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग केवीके बाहोवाल ने पराली का उचित प्रबंधन के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा उपलब्ध कराई गई तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाने से वातावरण व उपजाऊ भूमि को भारी नुकसान पहुंचता है इसलिए हमें आग लगाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि पराली को मशरूम उत्पादन, पशु आहार, कागज उद्योग, मल्च के लिए, बाएओ गैस प्लांट में इस्तेमाल करने की जानकारी दी और विद्यार्थियों को इस संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में पराली को आग लगाने से वातावरण को होने वाले नुकसान को पेश करते पोस्टर मुकाबलों में कालेज विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विजेता विद्यार्थियों को सन्मानित किया गया। केवीके बाहोवाल से सुनीता, जतिंदर सिंह, प्रोग्राम सहयोगी श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज से डॉ प्रतिभा सिंह प्रभारी खेतीबाड़ी विभाग, नवदीप कौर प्रभारी बोटनी व जूआलजी विभाग, अपूर्वा, मनप्रीत कौर, श्री बलविंदर सिंह, सूरज कुमार, जोबनजीत सिंह व किरनजीत कौर भी उपस्थित थे।
फ़ोटो : खालसा कालेज माहिलपुर में केवीके बाहोवाल द्वारा लगाए जागरूकता शिविर में पोस्टर मुकाबले के विजेताओं को सन्मानित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रांझा अवैध हथियारों सहित गिरफ़्तार : नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिले में चल रही “युद्ध नशे के विरुद्ध” मुहिम के तहत होशियारपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी नीरज कुमार उर्फ़ रांझा को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

62वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें ऑल इंडिया...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में पर्यावरण दिवस मनाया गया

गढ़शंकर,  5 दिसम्बर: सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!