खालसा कालेज माहिलपुर में महिला दिवस मनाया

by

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह के दिशा निर्देश पर प्रो राजकुमारी की अगुवाई में कालेज के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें कालेज की छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कमर्स विभाग की प्रो जगदीप कुमारी ने हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए छात्राओं को मानसिक व शरीरक रूप से मजबूत हो कर स्वस्थ समाज मे अच्छी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संदीप कौर, प्रो आरती शर्मा, प्रो अमरजीत व प्रो वरिंदरपाल कौर ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने कॉलेज के महिला स्टाफ को राष्ट्रीय महिला दिवस की मुबारकबाद देते हुए महिलाओं के समाज मे अर्जित की प्राप्तियों की प्रशंसा की। इस समारोह में बारवीं कक्षा की छात्रा जसप्रीत कौर व बीकॉम की छात्रा सिमरन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपप्रिंसिपल आराधना दुगल व प्रो राजकुमारी ने उपस्थित स्टाफ का धन्यवाद किया।
फ़ोटो :
मुख्य अतिथि जगदीप कौर को सन्मानित करते हुए कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह व स्टाफ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शामिल हुए आप से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक

नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली...
article-image
पंजाब

साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़।  साइबर अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने असम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गुवाहाटी से दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये, एटीएम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर ने 8961 लाख रुपए का वार्षिक बजट किया पारित

शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 26 मार्च : मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8961.00 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!