खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट संपन्न, पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

by

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट संपन्न….पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा माहिलपुर – सिख शिक्षण संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा की प्रधानगी में चल रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज के प्रिं डॉ जसपाल सिंह की अगुवाई में कालेज के इंडोर स्टेडियम में पुराने विद्यार्थियों के लिए एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस एलुमनी मुलाकात में कालेज से शिक्षा ग्रहण कर देश विदेश में रहने वाले पूर्व विद्यर्थियों ने कॉलेज में बिताए अपने यादगार पलों को याद किया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रवासी भारतीय दिलबाग सिंह बैंस नंगल खुर्द विशेष रूप में व विशेष अतिथियों में राष्ट्रीय फुटबाल खिलाडी रामकृष्ण बिल्ला, फुटबाल प्रमोटर कुलवंत सिंह संघा यूके व कुंदन सिंह सज्जन कैनाडा ने हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ कालेज के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने ‘देह शिवा वर मोहे’ के गायन से हुई, इस उपरांत प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने आये पूर्व विद्यार्थियों को समारोह में आने के लिए धन्यवाद किया। 1946 से शुरू किए गए कालेज के इतिहासक सफर व संस्थान की वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी। प्रो अजित सिंह लंगेरी ने कालेज की साहित्य क्षेत्र को देन की जानकारी दी। प्रिं जगमोहन सिंह बद्दो ने अपने पिता स्वर्गीय अजायब कमल की कालेज के साथ जुड़ी यादों को ताजा किया। फुटबाल खिलाडी व अर्जुनवार्ड विजेता गुरदेव सिंह गिल के विद्यार्थी जीवन के खेल अनुभवों के विचार सांझे किये। फुटबाल प्रमोटर कुलवंत सिंह संघा ने समारोह प्रबंधकों का धन्यवाद किया और कॉलेज को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी दी। मुख्य अतिथि दिलबाग सिंह बैंस ने कॉलेज प्रबंधन को बढ़िया मैनेजमेंट के लिए तारीफ करते मुबारकबाद दी व उन्होंने कालेज को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता भेट की। कालेज प्रबंधन द्वारा दिलबागसिंह बैंस का सम्मान किया गया। इस दौरान राजकुमार भोला, कर्नल सुरिंदर सिंह बैंस, कुलवंत सिंह संघा, कुंदन सिंह सज्जन, गुरदेव सिंह गिल, सरबजीत कौर, सुरिंदर सिंह झल, अरविंदर सिंह हवेली व मनीष माही को यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों नीरज सन्याल, इकबाल, साहिल शर्मा, मनप्रीत सिंह ने शब्द गायन व सभ्याचारक पेशकश पेश की तो समारोह के समापन विख्यात नाटककार डॉ साहिब सिंह द्वारा लिखित ‘सम्मा वाली डांग’ का मंचन किया गया जिसे श्रोताओं द्वारा भरपूर प्रशंशा की गई। इस समारोह में संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, मैनेजर इंद्रजीत सिंह भारटा, सचिव गुरिंदर सिंह बैंस, गुरमेल सिंह गिल, हरप्रीत सिंह बैंस, सतवीर सिंह बैंस, शविंदरजीत सिंह बैंस सेवानिवृत्त एसपी पुलिस, वीरिंद्र शर्मा, दलजीत सिंह बैंस, परमजीत सिंह बैंस, सेवक सिंह बैंस, हरजिंदर सिंह बैंस, राजबीर सिंह मिन्हास, एशियन एथलीट सरोज बाला, गुरमिंदर सिंह कैंडोवाल, विजय बंबेली, अमलोक, डॉ रोहतास, तलविंदर सिंह, बलजिंदर मान, तजिंदर सिंह, प्रो संधू वरयानवी, इकबाल सिंह खेड़ा, तृप्ता के सिंह, संजीत पनाम, जीवन चंदेली व प्रिं सुखइंद्र सिंह सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के बाड़ियां कलां सर्कल इंचार्ज पर हुए जानलेवा हमले में बेटे व पत्नी घायल

आम आदमी पार्टी नेता ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल।  माहिलपुर – आम आदमी पार्टी हल्का चब्बेवाल के बाड़ियां कलां सर्कल इंचार्ज सुखवंत सिंह खालसा पर स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर होकर आए तीन हमलावरों...
article-image
पंजाब

What is the cause of

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : Oct 13 – What is the cause of dengue and malaria, how can we prevent it and what precautions should be taken, during a special conversation with Civil Surgeon Hoshiarpur...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

नियमितीकरण और समान काम-समान वेतन की मांग को संसद व प्रशासन के समक्ष उठाने का भरोसा पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून । गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में पिछले 10...
article-image
पंजाब

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी : 19 नवंबर को वही दिन है ज‍िस द‍िन ‘वर्ल्ड टेरर कप’ का फाइनल खेला जाएगा

जालंधर : प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारत को फिर से धमकी दी है। पन्नू ने सिख समुदाय के लोगों से...
Translate »
error: Content is protected !!