खालसा कालेज में अध्यापकों के बौधिक ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिए दो दिवसीय वर्कशाप संपन्न

by

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापन कर रहे अध्यापकों के बौधिक ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिए बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज में बेहतर लिखने व बेहतर उच्चारण विष्य पर लगाई गई दो दिवसीय वर्कशाप समाप्त हो गई। वर्कशाप के दूसरे दिन रिसोर्स परसन डा. राजेश कुमार ने फोरमल राइटिंग पर अपने विचार पेश किए। उन्होंने नोटिस राइटिंग, फोर्मल लैटर राइटिंग के अलावा अलग-अलग विष्यों पर चर्चा की। लिटर्रचर में इस्तेमाल की जाती लिटरेरी डवाइज संबंधी विचार रखे। इस दौरान कालेज प्रिंसीपल ने कहा कि यह वर्कशाप गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के एजुकेशन सैक्रेटरी सुखमिंदर सिंह के निर्देशों तथा कालेज व स्कूल स्तर पर काम कर रहे अध्यापकों में आपसी तालमेल बढ़ाने के महत्व से लगाई गई है। मौके पर कोआर्डीनेयर प्रो. नवदीप सिंह, प्रो. जसपाल सिंह, प्रो. लखविंदर जीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 नए नगर निगम (ऊना, हमीरपुर और बद्दी) : विधवाओं को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख : बुजुर्गों को ‘आयुष्मान’

 एएम नाथ l   हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई...
article-image
पंजाब

पंकज किरपाल एडवोकेट ने रामपुर बिलड़ोऔर ददियाल में भारी बारिश के बाद के हालातों का लिया जायजा

गढ़शंकर :  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पंकज किरपाल एडवोकेट ने रामपुर बिलड़ोऔर ददियाल में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात का मौका देखा। पंकज किरपाल ने कहा कि रामपुर बिलड़ो में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर पिता बने, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म : बेटी की फोटो भी मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर की अपलोड

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीए हो गया 53% -केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत : जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) में भारत सरकार ने 3% की वृद्धि की घोषणा की

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास में, भारत सरकार ने जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि की घोषणा की है। इस वृद्धि...
Translate »
error: Content is protected !!