खालसा कालेज में ‘जंग या अमन’ विषय पर कविता लेखन का मुकाबला करवाया

by

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया।
इस मौके पर भाषाएं विभाग के प्रभारी प्रोफैसर जसपाल सिंह ने कविता के इतिहास पर रोशनी डालते हुए इस दिवस की विशेषता के प्रति विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कविता लेखन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेशक आज का युग वार्तिक का युग है परंतु कविता मर नहीं सकती।
प्रोफैसर रितु सिंह ने अंग्रेजी कविता के इतिहास के बारे में जानकारी पेश की। इस मौके पर पंजाबी, अंग्रेजी तथा हिंदी भाषाएओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा ‘जंग या अमन’ विषय पर कविता लेखन का मुकाबला करवाया गया।
पंजाबी विषय के मुकाबले में आकाशदीप सिंह बीए पहला ने प्रथम स्थान, सपना देवी बीए भाग दूसरा ने दूसरा स्थान तथा गीता कुमारी बीए भाग पहला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी तथा हिंदी विषयों के मुकाबले में अर्श सिंह मान बीएससी भाग दूसरा ने पहला स्थान, किरणदीप कौर बीएससी बीएड भाग पहला ने दूसरा स्थान तथा रितिका बीकाम भाग पहला एवं जसलीन सैनी बीकाम भाग पहला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा गया।
इस मौके पर विशेष अतिथि महेन्द्रपाल सेवानिवृत लैक्चरर काम्र्स उपस्थित हुए। कालेज के पूर्व विद्यार्थी निर्मल सिंह भट्ठल ने जज की भूमिका निभाते हुए कालेज की यादों को सांझा किया। इस मौके पर भाषाएं विभाग एवं अन्य विभागों के स्टाफ मैंबर्स उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन..
कविता लेखन का मुकाबले विजेताओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ मैंबर्स।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बौल और समूरकला के विभिन्न चेक डैमों में डाले गए 70 हजार मछली बीज : कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

बंगाणा (ऊना), 1 जून. प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल में मत्स्य पालन को एक सशक्त माध्यम...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बी.एल.ओ. और SIR ड्यूटी से मुक्त किया जाए – बलजीत कौर मल्लपुरी और लखविंदर कौर

गढ़शंकर : आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटू), जिला शहीद भगत सिंह नगर की जिला प्रधान बलजीत कौर मल्लपुरी और जिला सचिव लखविंदर कौर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि ऑल इंडिया आंगनवाड़ी कर्मचारी...
article-image
पंजाब

हमारा स्वास्थ्य पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर :  विश्व भर में स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत 1950 में डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई थी। जिसका मुख्य मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। सीनियर मैडिकल...
Translate »
error: Content is protected !!