खालसा कालेज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित

by

गढ़शंकर :
बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के साइंस तथा एजुकेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों का विदायगी समारोह करवाते हुए विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर साइंस विभाग द्वारा चलाई जा रही आई.आई.आई. सोसायटी आफ साइंस स्टूडेंट्स द्वारा विद्यार्थियों की वार्षिक कारगुजारी के आधार पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर विद्यार्थी प्रतीक को स्टूडैंट्स आफ की ईयर, मुस्कान को बेस्ट स्टूडैंट इन अकादमिक, सह-पाठ्यक्रम क्षेत्र में जसवीर कौर, सामाजिक कार्यों के लिए चिराग को पुरस्कार हेतु चुना गया। सोसायटी द्वारा छात्रा सपना तथा आंचल को वजीफे के चैक दिए गए। छात्रा सिमरन को मिस फेयरवैल तथा कंवर जय सिंह को मिस्टर फेयरवैल चुना गया। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करते हुए साइंस तथा एजुकेशन विभाग में कोर्स मुकम्मल करने जा रहे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*आशीष बुटेल ने 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल पदरा के भवन का लोकार्पण*

एएम नाथ। पालमपुर, 14 जुलाई :  पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को हंगलोह पंचायत के गांव पदरा में लगभग 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा : जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा

केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुश न हो आप नेता , आरोप अभी भी कायम बंगा के गांव रकासन में भगवान परशुराम जी की तपोस्थली पर नतमस्तक हुए भाजपा प्रत्याशी मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रकट : बलकौर सिंह ने लारेंस बिश्नोई की सुरक्षा पर उठाए सवाल..

उसे मार दिया जाए पर बोलना बंद नहीं करेंगे मानसा : 8 अगस्त: मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को सिद्धू के गांव मूसे में उनकी समाधि पर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!