खालसा कॉलेज की छात्राओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी मेरिट सूची में हासिल किया पहला और चौथा स्थान

by
गढ़शंकर, 27 मई : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की छात्राओं ने बी.ए. बी.एड. पांचवें सेमेस्टर के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में पहला और चौथा स्थान हासिल कर कॉलेज तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
कॉलेज में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए. बी.एड. कोर्स के पांचवें सेमेस्टर के हाल ही में घोषित परिणामों में छात्रा नवलीन ने 90.45 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा राजविंदर कौर ने 88.62 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने कॉलेज में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्रा कोमलदीप ने 79.62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज में बी.ए. बी.एड. और बी.एससी. बी.एड. के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स सफलतापूर्वक चल रहे हैं तथा इन कोर्सों के विद्यार्थी पिछले कई वर्षों से लगातार पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों, उनके माता-पिता तथा स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुश्किलें बढ़ीं : 142 करोड़ के ग्रांट वितरण मामले में जांच के घेरे में पूर्व सीएम चन्नी

सरकार ने बिठाई स्पैशल जांच कमेटी चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी 142 करोड़ के ग्रांट वितरण मामले में जांच के घेरे में आ गए हैं। इस ग्रांट को सिर्फ रूपनगर...
article-image
पंजाब

पन्नू की चुनौती को स्वीकार कर दिन भर फिल्लौर के डॉ अंबेडकर चौक पर सांपला ने दिया पहरा*

*ना कायर पन्नू आया ना उसके समर्थक* फिल्लौर/ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवन्त सिंह पन्नू की चुनौती को स्वीकार करते हुए आज दिन भर फिल्लौर के डॉक्टर अंबेडकर चौक पर पूर्व केंद्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सज गई अर्थी – बनना था दुल्हन : मोहाली हादसे में मारी गई लड़की के मंगेतर की आपबीती- मलबे से दो शव निकाले जा चुके – 15 से 20 लोगों के दबे होने की आशंका

 एएम नाथ।  मोहाली : मोहाली जिले में शनिवार शाम करीब 5 मंजिला इमारत ढह गई। इमारत ऐसे ढह गई मानो भूकंप आ गया हो। पंजाब पुलिस ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर पूरी रात बचाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

विदेश पहुंचते ही शादी से मुकरी :युवक ने खुद को गोली माकर कर ली आत्महत्या ,7 लाख रुपये खर्च कर प्रेमिका को भेजा था UK

पटियाला :   समाना में एक युवक ने खुद को गोली माकर आत्महत्या कर ली। युवक के सुसाइड की वजह उसकी प्रेमिका है। प्रेमिका ने यूके जाकर युवक के साथ सारे रिश्ते तोड़ दिए। इसी...
Translate »
error: Content is protected !!