खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अंतर-स्कूल मुकाबले; 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

by

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने दूसरी बार जीती ओवरऑल ट्रॉफी

गढ़शंकर । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में अंतर-स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने दूसरी बार ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।

समारोह में नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूका और कंवर अरोड़ा ग्रुप के चेयरमैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शूका ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पंजाबी संस्कृति और विरासत से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी भेंट की।

समारोह में पूर्व विधायक एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कॉलेज की ओर से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने अतिथियों, विभिन्न स्कूलों से पहुंचे प्रिंसिपलों और स्टाफ सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पंजाबी संस्कृति, विरासत और इतिहास से जोड़ने तथा उनके ज्ञान और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कॉलेज में हर साल ये प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। विद्यार्थियों में इनके प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

इन प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान शब्द गायन, क्विज, काव्य उच्चारण, भाषण, गीत, गजल, लोकगीत, दस्तार सजाना, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, लेख रचना, मिमिक्री, फैंसी ड्रेस, रंगोली, स्लोगन राइटिंग, विज्ञान मॉडल, पंजाबी संस्कृति पर आधारित मॉडल और गिद्धा सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

ओवरऑल ट्रॉफी दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने जीती। एमआर इंटरनेशनल स्कूल पनाम फर्स्ट रनरअप और संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर सेकेंड रनरअप रहा।

विभिन्न मुकाबलों के विजेता

शब्द गायन में अकाल अकादमी झिंगड़ कलां, फैंसी ड्रेस में दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल के युवराज, गीत/गजल में एमआर इंटरनेशनल स्कूल पनाम की वंशिका क्लेर और लोकगीत में संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर की गुरसिमरन कौर ने पहला स्थान हासिल किया।

मेहंदी में टाल बर्च इंटरनेशनल स्कूल सदरपुर की एकम, रंगोली में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर की भावनी, पोस्टर मेकिंग में एमआर इंटरनेशनल स्कूल पनाम की लीजा और पंजाबी संस्कृति मॉडल में एमआर इंटरनेशनल स्कूल पनाम की टीम प्रथम रही।

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालेवाल ने पहला स्थान हासिल किया। दस्तारबंदी में एसजीजीएस खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर के चरणजोत सिंह, क्विज में दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल और लेख रचना में मानव पब्लिक स्कूल गढ़शंकर की चाहत चौधरी प्रथम रही।

स्लोगन राइटिंग में दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की दिलशिता, मिमिक्री में दोआबा पब्लिक स्कूल गढ़शंकर की सुखमनदीप कौर, भाषण में दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल, काव्य उच्चारण में संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर की सहजप्रीत कौर और गिद्धा में न्यू आदर्श स्कूल सड़ोआ ने पहला स्थान प्राप्त किया।

अंत में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तरलोक सिंह नागपाल, मास्टर बलबीर सिंह कहारपुरी, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर उदित शर्मा, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब : जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते की मिली मोहलत

 नई दिल्ली: बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े मामले की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन महीने की मोहलत दी है। मामले की सुनवाई...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड से कर रहा था चैटिंग : बॉम्बर’ लिखा देख महिला ने शोर मचा दिया : फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से भरी उड़ान

बेंगलुरु । रविवार को मंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से उड़ान भरी। दरअसल, फ्लाइट में बैठी एक महिला ने साइड में बैठे एक व्यक्ति के फोन में...
article-image
पंजाब

स्पैशल व ऑब्जरवेशन होम के बच्चों के करवाए गए बास्केटबाल मैच : इंडियन ऑयल की ओर से कार्यक्रम परिवर्तन प्रीजन टू प्राइड व नई दिशा स्माइल फार जुवेनाइल की शुरुआत

होशियारपुर, 16 जुलाई: डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशों पर स्पैशल होम व ऑब्जरवेशन होम होशियारपुर के सहवासी बच्चों के बास्केटबाल मैच करवाए गए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य)...
Translate »
error: Content is protected !!