खालसा कॉलेज गढ़शंकर में “एजूटेक फेस्ट 2025” करवाए मुकाबले : 11 विभिन्न स्कूलों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखने, पोस्टर बनाने, रंगोली बनाने तथा मॉडल पेशकारी में लिया भाग

by
गढ़शंकर, 7 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा के नेतृत्व में अंतर स्कूल मुकाबलों  के लिए एक दिवसीय “एजुटेक फेस्ट 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 11 विभिन्न स्कूलों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखने, पोस्टर बनाने, रंगोली बनाने तथा मॉडल पेशकारी में भाग लिया। मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने व्यापार, विज्ञान, पंजाबी सभ्याचार तथा इतिहास के विषयों को पेश किया। रंगोली मुकाबले में पारुल कुमारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा ने प्रथम, गोमती बीएवी स्कूल बालाचौर ने द्वितीय, राधिका सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ा ने तृतीय स्थान तथा खुशबू भाटिया एमके माउंट एवरेस्ट हाई स्कूल गढ़शंकर ने उत्साह बढ़ाऊ इनाम हासिल किया।
  पोस्टर बनाने के मुकाबले में नवजोत पाल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सड़ोआ ने प्रथम, लवप्रीत कौर बीएएम खालसा कॉलेजीएट स्कूल गढ़शंकर ने द्वितीय, शरनदीप सिद्धू एसबीएचएस खालसा हाई स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन लिखने के मुकाबले में एसबीएचएस खालसा हाई स्कूल की छात्रा प्रभजोत कौर ने प्रथम तथा प्रिया ने द्वितीय, सुखनप्रीत कौर सेक्रेड स्टैनफोर्ड स्कूल गढ़शंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, विज्ञान मॉडल मुकाबले में दिलजीत चुंबर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां प्रथम, फूल कुमारी सरकारी सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर ने द्वितीय, उमेश कुमार तथा विजेंदर स्कूल आफ ऐमिनेंस गढ़शंकर ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभ्याचारक तथा व्यापारिक मॉडल मुकाबले में तरनदीप, शिवांगी तथा अक्षरा एमके माउंट एवरेस्ट हाई स्कूल गढ़शंकर ने प्रथम, किनिका तथा हरमन एसबीएचएस खालसा हाई स्कूल कालेवाल लल्लियां ने द्वितीय तथा अर्जुन, जसकीरत व रणविजय एमके माउंट एवरेस्ट हाई स्कूल गढ़शंकर ने तृतीय स्थान हासिल किया। गौरव, नीतिका व साहिल एमके माउंट एवरेस्ट स्कूल गढ़शंकर तथा हरमन, संजना व खुशी बीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालाचौर ने उत्साह बढ़ाओ इनाम हासिल किया।
प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा ने विभिन्न मुकाबले में प्रथम रहे विद्यार्थियों को इनाम वितरित किये। उन्होंने अपने संबोधन में कोऑर्डिनेटर डॉ मनवीर कौर, को कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर किरणजीत कौर तथा स्टाफ के प्रयत्नों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकाबले विद्यार्थियों में तंदुरुस्त मुकाबले की भावना पैदा करते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम  विद्यार्थियों व स्कूलों के अध्यापकों को आपस में विचार विमर्श करने तथा नए पक्षों को आजमाने का विलक्षण मौका देता है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मुखी, स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भड़के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू – पंजाब के सबसे अमीर आदमी ये ना हो, सबसे करप्ट ना हो तो मैं अपना नाम बदल दूंगा

नई दिल्ली। संसद में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बजट को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार से शुरू हुई...
article-image
पंजाब

आईलेट्स कोचिंग सेंटर संचालकों द्वारा घरों में चल रहे गैर कानूनी आईलेट्स सेंटर बंद करने की मांग

गढ़शंकर – शहर के आईलेट्स कोचिंग सेंटर के संचालकों द्वारा गैरकानूनी तरीके से घरों में आईलेट्स की कोचिंग देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा से चोरी हुई करोला कार के मामले पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

कपूरथला   : हाल ही में फगवाड़ा से चोरी हुई करोला कार के मामले को सुलझाते हुए जिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर ली है। जिला पुलिस ने भी नशे के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना IELTS के UK स्टडी वीज़ा से बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिल रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि UK लगातार बिना IELTS या PTE के वीज़ा दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने किसी भी बोर्ड जैसे पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!