होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा व्यक्तित्व विकास करियर एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की के पूर्व प्रोफेसर डॉ. गुरशरण सिंह रंधावा विशेष वक्ता के रूप में पहुंचे। डॉ. गुरशरण सिंह रंधावा ने अपने जीवन के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में छोटे पदों से ऊपर उठकर उच्च पदों पर नियुक्त होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। जीवन में सफलता के अनेक अवसर मिलते हैं, लेकिन कमाई का आसान साधन चुनने के बजाय कड़ी मेहनत करनी चाहिए और भारत के आई.ए एस. स्तर के पदों के योग्य बनना चाहिए। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा मैडम अरजिंदर कौर ने डॉ. गुरशरण सिंह रंधावा का आगमन के लिए धन्यवाद किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरनाम सिंह रसूलपुर जी ने विद्यार्थियों को डॉ. गुरशरण सिंह रंधावा से प्रेरणा लेकर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
You may also like
पंजाब
दो बच्चे गत तीन दिनों से लापता शहर के वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान में रहने वाले के प्रवासियों के
गढ़शंकर । शहर के श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कॉलेज के पीछे वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान पर रहते प्रवासियों के दो बच्चे अमन (10) पुत्र रामकृपाल और शुभम (12) पुत्र...
Posted on
949
0
पंजाब
सोनी परिवार द्वारा लगाया जा रहा मिनी जंगल शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा: सचदेवा असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल को शहरवासियों के लिए एक वरदान बताया गया है। यह बात समाजसेवी एवं फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अब तक इस ज़मीन पर 2000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज के समय में अपनी करोड़ों रुपये की ज़मीन समाज की भलाई के लिए समर्पित करने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन संदीप सोनी ने जो मिसाल कायम की है, वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों में यह मिनी जंगल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी बल्कि लोग यहां आकर प्रकृति का आनंद भी ले सकेंगे। सचदेवा ने आगे कहा कि विकास के इस युग में जहां हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, वहीं पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में साफ और शुद्ध हवा की आवश्यकता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और यह जंगल इस ज़रूरत को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोनी परिवार द्वारा इसके अलावा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देना और गांव बजवाड़ा में एक फुटबॉल ग्राउंड बनाना भी एक बड़ा योगदान है। जिस ज़मीन पर यह फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है, वह भी संदीप सोनी द्वारा दान की गई है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सोनी परिवार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जनरल जे.एस. ढिल्लो, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लो, डॉ. अरविंद सिंह धूत, अमरदीप सिंह, डी.पी.ई. सतिंदर कुमार, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, कुंदन सिंह कालकट आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:. स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल...
पंजाब
10 दिन का समय और 2 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती ?…नहीं दिया तो भाजपा नेता विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने किया हमला?
गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा नेता विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की। सोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस घटना में बाल-बाल बच...
पंजाब
, समाचार
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक समारोह संपन : एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता हरमिलन कौर बैंस और पीसीएस (जुडीसरी) में उत्तीर्ण रहे पवनप्रीत सिंह मुग्गोवाल ने समारोह में की वतौर मुख्य मेहमान शिरकत
गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर और दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर का वार्षिक समारोह का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर...
