खालसा कॉलेज में करवाया मुफ्त ऑनलाइन अंग्रेजी कोर्स

by

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में 14 दिवसीय मुफ्त ऑनलाइन शॉर्ट टर्म अंग्रेजी कोर्स करवाया। इस दौरान कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. नवदीप सिंह ने विद्यार्थियों को छुट्टियों के दौरान अंग्रेजी भाषा से परिचित करवाया और उन्हें अंग्रेजी भाषा में निपुणता से लिखने के लिए तैयार किया। कोर्स में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में ऐसे कोर्स का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि ऐसे कोर्स विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए अंग्रेजी विभाग की प्रशंसा की।
135 : खालसा कॉलेज में मुफ्त ऑनलाइन अंग्रेजी कोर्स  करने वाले विधार्थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका का गुरूर टूटा : 500 अरब के समुद्री किले को 73 करोड़ की पनडुब्बी ने ढहाया,

अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर्स का नाम आते ही एक से बढ़कर एक विशालकाय जंगी बेड़े आंखों के आगे नाच जाते हैं. ऐसे-ऐसे शानदार और एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर, जिन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता...
article-image
पंजाब

आप कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर उम्मीदवार का प्रचार किया।

माहिलपुर – आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उम्मीदवार सरपंच हरमिंदर सिंह संधू के समर्थन में पार्टी वर्करों ने इलाके के आधा दर्जन के करीब गांवो में जाकर पार्टी उम्मीदवार के समर्थन...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक तथा कार्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तथा लोगों को जागरुक किया

गढ़शंकर: 7 सितम्बर रोटरी आई बैंक तथा कोर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा डा. रमन कुमार सीनियर मैडिकल अधिकारी की अगुवाई में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब

एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार : नर्स का गला घोंट कर की थी हत्या

चंडीगढ़। मोहाली के गांव सोहाना में बीते दिनों नर्स की हत्या कर फरार हुए बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ उसका अफेयर...
Translate »
error: Content is protected !!