खालसा कॉलेज में खालसा साजना दिवस को समर्पित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

by

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुवाई में इतिहास विभाग द्वारा खालसा साजना दिवस को समर्पित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की 7 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि खालसा साजना दिवस सिख इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, जिस दिन गुरु जी ने पाँच प्यारों की साजना करके सिख कौम को नई पहचान, हिम्मत, बराबरी और इंसाफ के सिद्धांतों को मजबूत करने का संदेश दिया। यह दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेशों पर चलने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता में बी.ए. बी.एड. भाग प्रथम की छात्राओं मुस्कान कुमारी, चंदा कुमारी, अमनप्रीत कौर ने पहला स्थान, बी.ए. भाग द्वितीय और तृतीय की छात्राओं किमी, पूजा रानी, सिमरनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान तथा बी.एससी. बी.एड. भाग द्वितीय की छात्राओं जसप्रीत कौर, रिधिमा और नैन्सी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. लखविंदरजीत कौर, डॉ. कंवलजीत कौर, प्रो. सौरव दादरी, अमृतपाल सिंह और विद्यार्थी उपस्थित रहे। क्विज़ का संचालन डॉ. हरविंदर कौर द्वारा किया गया और उनका सहयोग छात्र सिमरन और रोहिन सिंह ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब गवर्नमेंट एडिड स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन होशियारपुर ने चुने नए पदाधिकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्टेट गवर्नमेंट एडिड स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई की बैठक के.आर.के. डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गढ़ीवाला में आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनमोल ने हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त...
article-image
पंजाब , समाचार

ठेके पर भर्ती डाकटरों , स्टाफ नर्स, एएनएम, सीएचओ व कलैरीकल स्टाफ सहित सभी कर्मचारियों को रेगूलर किया जाए: डा. रमनदीप

 गढ़शंकर: कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रकोप में जो राष्ट्रीय सेहत मिशन के कर्मचारी घातक बिमारी व लोगो के वीच कवच की तरह डटे हुए है। पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियां उन्हें घर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

CBI के नए डायरेक्टर , हिमाचल के कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर के प्रवीण सूद : 22 साल की उम्र में IPS बने थे, कर्नाटक राज्य के है मौजूदा DGP

नई दिल्ली : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!