खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह

by

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह के दौरान श्री सुखमणि साहिब के पाठ और श्री आनंद साहिब की बाणी के पाठ के बाद सर्वजन हिताय की अरदास की गई। समारोह के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित श्री सहज पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रो. रायदीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नए सत्र में उनका स्वागत किया और उन्हें कड़ी मेहनत करने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर बनने पर सरिता शर्मा का शानदार स्वागत

सैला खुर्द ।  गढ़शंकर से सीनियर कांग्रेसी नेत्री और पीपीसीसी मेंबर सरिता शर्मा द्वारा पार्टी प्रति निभाई जा रही बढ़िया सेवाओं के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा उन्हें पंजाब जल सप्लाई...
article-image
पंजाब

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी : पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

चंडीगढ़ : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी और 57 दिनों के बाद 28 अगस्त को समाप्त होगी। उपराज्यपाल...
article-image
पंजाब

दीवाली पर दहशत की साजिश नाकाम : चंबल गिरोह के 5 आतंकी हथियारों समेत गिरफ्तार

तरनतारन । दीवाली के मौके गोलियां चलाकर लोगों को धमकाने वाले पांच गुर्गों को पुलिस ने अस्लहे समेत गिरफ्तार किया है। इनमें एक जुवेनाइल है। सभी के कब्जे से तीन पिस्टल, दो मैगजीन, पांच...
Translate »
error: Content is protected !!