खालसा कॉलेज में ‘प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया: संभावनाएँ और चुनौतियाँ’ विषय पर सैमीनार किया आयोजित

by

गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में, कंप्यूटर विज्ञान और भाषा विभाग, आई.क्यू. एसी के सहयोग से ‘प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया: संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ’ विषय पर सैमीनार  का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में  जगजीवनमीत  ने भाग लिया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने मुख्या वक्ता  जगजीवनमीत का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर जगजीवनमीत ने विद्यार्थियों से आमने-सामने मुलाकात करते हुए उन्हें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र एवं इससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मीडिया का काम लोगों तक वास्तविक और सही जानकारी पहुंचाना है।  इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रिंट मीडिया पर पड़ने वाले सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर भी चर्चा की। उन्होंने छात्रों को पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की अच्छी संभावनाओं के बारे में जानकारी दी और छात्रों को समाचार पत्रों और पत्रिकाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मंच संचालन प्रो. नवदीप सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर  कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, प्रो. कुलदीप कौर संयोजक आई क्यू एसी , स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

शादी के दस दिन बाद नवविवाहिता घर से सोने के गहणे व लाखों की नकदी चुरा बच्चों सहित घर से फरार, पति ने की पुलिस से की शिकायत, चार के खिलाफ मामला दर्ज

पति का आरोप पत्नी अपने साथियों के साथ मिलकर उसके सोने के गहने और बच्चो को ले गई साथ सतलुज ब्यास टाईमस(.होशियारपुर) दस दिने पहले शादी,  दस दिन बाद नवविवाहिता सोने के गहने और...
article-image
पंजाब

हत्यारन बन गई पत्नी…..पैसों के लालच में! भाइयों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

बठिंडा। गांव भागीवांदर में पत्नी ने पैसों के लालच में अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने ही पति की धारदार हथियार से हत्या करवा दी। अपराधियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को...
article-image
पंजाब

मोहाली में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ : धोखा देने के आरोप में इन केंद्रों के 155 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के साइबर अपराध प्रभाग ने मोहाली में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है और अमेरिका में रहने वाले लोगों को फर्जी कॉल करने और उन्हें धोखा देने...
article-image
पंजाब

ऑक्सीजन प्लांट किया लोकार्पित सांसद मनीष तिवारी ने सिविल अस्पताल नवांशहर में

नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सिविल अस्पताल नवांशहर में नए लगाए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री लिमिटेड, टोंसा के...
Translate »
error: Content is protected !!