खालसा कॉलेज में बिज़नेस स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने बंदी छोड़ दिवस और दिवाली से संबंधित कार्यक्रम किया आयोजित

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में वाणिज्य विभाग के बिज़नेस स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने विभागाध्यक्ष प्रो. कंवर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में बंदी छोड़ दिवस और दिवाली से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, भांगड़ा और कविता प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसोसिएशन की अध्यक्ष महक ने किया। प्रिंसिपल  डॉ. अमनदीप हीरा ने संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को बधाई दी। अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कार और मिठाइयाँ वितरित की गईं। कार्यक्रम में प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, डॉ. जानकी अग्रवाल, डॉ. गुरप्रीत सिंह, प्रो. गुरप्रीत सिंह कलसी, डॉ. अजय दत्ता, वाणिज्य और कंप्यूटर विज्ञान विभागों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान होशियारपुर : दलजीत  अजनोहा –  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा...
article-image
पंजाब

क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी काबू : पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में हुए घायल

बठिंडा :  भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपियों...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर लोगों के विरुद्ध भदी भाषा का प्रयोग कर पोस्ट डाल रहे व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने के कारण थाने के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज़ । गढ़शंकर  : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव गड़ी मनसोवाल निवासियों ने बिल्ला देओवाल की अगुवाई में गढ़शंकर थाने के सामने दो घंटे धरना देकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पत्रकारों...
Translate »
error: Content is protected !!