खालसा कॉलेज में वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित

by
विद्यार्थियों को समझदारी से निवेश करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जागरूक
गढ़शंकर, 19 अक्टूबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इसका आयोजन कॉलेज के कॉमर्स विभाग, कंप्यूटर साइंस विभाग तथा करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से किया गया।
सेमिनार के आरंभ में कोऑर्डिनेटर डॉ. जानकी अग्रवाल ने मुख्य वक्ता प्रवीण कुमार, सेबी प्रमाणित स्मार्ट ट्रेनर का स्वागत किया और विद्यार्थियों से उनका परिचय करवाया।
मुख्य वक्ता प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए समझदारी से निवेश करने, वित्तीय योजना बनाने, निवेश से जुड़े जोखिमों को समझने तथा सही वित्तीय निर्णय लेने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग हमलों, संदिग्ध लिंक और डिजिटल भुगतान से जुड़े खतरों के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन करते समय सतर्क रहने और ऑनलाइन सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार के अंत में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे जानकारीपूर्ण कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें वित्तीय और डिजिटल चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी कॉमर्स विभाग की प्रो. गुरजिंदर कौर ने निभाई। इस अवसर पर करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. अजय दत्ता, विभिन्न विभागों के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्नल बाठ मारपीट मामला : CBI ने दाखिल की चार पंजाब पुलिस कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट

मोहाली : CBI ने कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ से मारपीट के मामले में चार पंजाब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बुधवार को मोहाली अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में अभियोजन पक्ष ने गंभीर...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला संशोधित महंगाई भत्ता : 7.5 लाख कर्मचारी-पेंशनर इंतजार में…कर्मचारियों के लिए DA इतना अहम क्यों जानिए.

चंडीगढ़ :  पंजाब में महंगाई भत्ते को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कर्मचारी संगठनों की लगातार मांग और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अनुकूल फैसलों के बावजूद राज्य सरकार ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों...
article-image
पंजाब

बिट्टू की एंट्री से बदली पंजाब की चुनावी बिसात : भाजपा नया समीकरण गढ़ने में कामयाब

चंडीगढ़ : केंद्रीय मंत्री पद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा पंजाब की राजनीति में भाजपा के सबसे बड़े चुनावी दांव के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बिट्टू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

एक्स पर पोस्ट से हड़कंप – इंशाअल्लाह बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा… पकड़ा गया मदरसे का छात्र

देवबंद के एक मदरसे से पुलिस ने एक छात्र को पकड़ा है। उसने सोशल मीडिया (एक्स) पर धमकी भरी पोस्ट डाली है जिसमें लिखा बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा। ऐसी धमकी भरी...
Translate »
error: Content is protected !!