खाली स्थानों को ग्रीन बैल्ट के तौर पर किया जाएगा विकसित: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने भंगी चोअ के नजदीक किया पौधारोपण लोग पौधारोपण के साथ-साथ उसकी संभाल भी बनाएं यकीनी हो

होशियारपुर, 02 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर नगर निगम के अंतर्गत खाली स्थानों को ग्रीन बैल्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा और जहां ज्यादा बड़ा स्थान होगा वहां नानक बगीचियां लगाई जाएंगी ताकि शहर को हरा-भरा बनाया जा सके। वे आज भंगी चोअ के नजदीक पौधारोपण के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व डी.एफ.ओ होशियारपुर नलिन यादव भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए पूरे पंजाब में वन विभाग की ओर से बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के साथ-साथ हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि हम न सिर्फ पौधारोपण करें बल्कि उसकी संभाल को भी यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि हर जिले में 33 प्रतिशत क्षेत्र में ग्रीन होना चाहिए और अन्य जिलों के मुकाबले होशियारपुर जिला काफी हरा भरा भी है लेकिन इसे और ज्यादा हरा भरा बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की जरुरत है।
इस मौके पर कर्नल(रिटा.) मंदीप गरेवाल, पार्षद प्रदीप बिट्टू, रेंज अधिकारी जतिंदर सिंह राणा, जसवीर पाल, कृष्ण कुमार, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैला खुर्द मंडी में मक्की की हो रही खरीद का प्रधान पवन कुमार ने मुआयना किया

गढ़शंकर – इलाके के किसान सियालू मक्की की उपज मंडियों में लेकर पुहंचने लगे हैं। सैला खुर्द मंडी में मक्की की फसल लेकर पुहंचे किसानों को पेश आ रही मुश्किलों की जानकारी लेने के...
article-image
पंजाब

भाजपा को चेतावनी दी कि वह जनता के आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि हमारा आपसी भाईचारा बेहद मजबूत – सीएम भगवंत मान

चब्बेवाल : पंजाब लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रही आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया रहा है। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजकुमार चब्बेवाल के पक्ष में...
article-image
पंजाब

श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूवक मनाई

गढ़शंकर :  श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। तपस्थल श्री...
Translate »
error: Content is protected !!