खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ रही पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी बाबू खां में फ्रैंड्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में की शिरकत
होशियारपुर, 28 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब को खेल के क्षेत्र में सबसे आगे ले जाने के लिए पंजाब सरकार दिन-रात कार्य कर रही है, जिसके लिए खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। वे कस्बा हरियाना के गांव बसी बाबू खां में फ्रैंड्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खिलाडिय़ों व वहां आएं दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि युवाओं को खेल के मैदान में पसीना बहाते हुए उन्हें काफी अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि खेल हमारा शारीरिक व मानसिक विकास करने के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ाती है। इस दौरान उन्होंने क्लब को दो लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ हमेशा आपसी सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारी पारंपरिक खेल कबड्डी को लेकर क्लब की ओर से किया गया प्रयास काफी सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने आते ही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के नाम से खेल मुकाबलों की शुरुआत करवाई थी, जिसके अंतर्गत इस वर्ष भी खेल मुकाबले करवाए गए, जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह पाया गया। इस मौके पर वरिंदर शर्मा बिंदू, एडवोकेट अमरजोत सैनी, सलीम कौशल, राजेश गुप्ता के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

20 को लगेगी पैंशनर अदालत

होशियारपुर ; जिला राजस्व अधिकारी(अतिरिक्त चार्ज सहायक कमिश्नर, शिकायतें) अमनपाल सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अशोक चक्र हाल में सुबह 10 बजे पैंशनरों/ फैमिली पैंशनरों की ओर से...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ विशेष बैठक का आयोजन

होशियारपुर, 10 जनवरीः गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक प्रेरणादायक एवं गौरवशाली बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन : किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम होगा देना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में उचित ढंग से जीवनयापन करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान कर रही है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म! सरकार ने अपना रूख किया साफ, कहा- ‘शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा

नई दिल्ली : नीट  परीक्षा धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी  और पूरे विपक्ष की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चौतरफा मांग उठ रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!